ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
व्यापार

अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंचे मुकेश अंबानी, अडानी भी 100 बिलियन डॉलर क्लब की दहलीज पर

देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सोमवार को छह फीसदी से अधिक तेजी आई। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 6.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए। सोमवार को अंबानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 108 अरब डॉलर पहुंच गई है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 11.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी 100 अरब डॉलर क्लब की दहलीज पर पहुंच गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई।

PunjabKesari

गौतम अडानी

सोमवार को गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई। अब उनकी नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 11.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में जुकरबर्ग के बाद दूसरे नंबर पर हैं। पिछले साल अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और ग्रुप का मार्केट कैप आधे से भी कम रह गया था लेकिन अब ग्रुप काफी हद तक इसकी भरपाई कर चुका है।

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ सोमवार को 5.49 अरब डॉलर की तेजी के साथ 204 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि इस साल उनकी नेटवर्थ में 25 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि पिछले साल उन्होंने 92 अरब डॉलर कमाए थे। जेफ बेजोस 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (183 अरब डॉलर) तीसरे, बिल गेट्स (145 अरब डॉलर) चौथे, मार्क जकरबर्ग (145 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बालमर (142 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (137 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (130 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (128 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (128 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। इस साल कमाई के मामले में जकरबर्ग पहले नंबर पर हैं। उनकी झोली में अब तक 16.5 अरब डॉलर आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button