ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
मनोरंजन

29 दिन कोमा में रहीं, होश आया तो सालों तक खुद को भी नहीं पहचान पाईं आशिकी की अनु अग्रवाल, हुआ था भयानक हादसा

बॉलीवुड अभिनेत्री अनु अग्रवाल अपने जमाने की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रही हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था. यही नहीं, जब पॉप कल्चर डिक्शनरी में नेशनल क्रश शब्द का चलन भी नहीं था तब अनु ने इस मुकाम को हासिल कर लिया था. हाल ही में, उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म आशिकी कब देखी थी. साथ ही, एक्ट्रेस ने अपने भयानक एक्सीडेंट का भी जिक्र किया जब उनकी याददाश्त चली गई थी.

1990 में महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी आशिकी ने फिल्म के दोनों लीड स्टार्स को रातों रात सेंसेशन बना दिया. इस फिल्म के बाद राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की किस्मत बदल गई. लेकिन, एक्ट्रेस को क्या पता था कि उनकी जिंदगी में इतने स्टारडम के बाद एक भूचाल आने वाला है. दरअसल, अनु ने ताजा इंटरव्यू में बताया कि करियर के पीक पर उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया. सफलता के पांच सालों बाद अनु ने किसी को बिना बताए ही एक्टिंग छोड़ दी.

क्यों लगा करियर पर फुलस्टॉप?

अनु के साथ 1999 में एक ऐसी दुर्घटना हुई जिसने उनके करियर पर फुलस्टॉप लगा दिया. इस एक्सीडेंट के बाद उन्होंने खुद को 29 दिनों के लिए कोमा में पाया. दुख की बात तो ये है कि इस हादसे में उनकी याददाश्त भी चली गई थी. इन दिनों अनु अपने कमबैक को लेकर एक स्क्रिप्ट लिख रही हैं. जहां उन्होंने एक्टिंग छोड़ी थी अब वहीं से वो शुरुआत करना चाह रही हैं. अपने करियर के बारे में बातें करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म आशिकी कब देखी थी.

अनु की जिंदगी का वो भयानक एक्सीडेंट

अनु ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद जब उनकी याददाश्त चली गई थी तब उन्होंने अपनी फिल्म आशिकी देखी थी. उनकी मां ने फिल्म लगाई लेकिन अनु स्क्रीन पर दिख रही लड़की से खुद को रिलेट नहीं कर पा रही थीं. एक्ट्रेस ने बताया मेरी मां कह रही थीं ये तुम हो. और, मैं एक छोटे बच्चे की तरह स्क्रीन पर देख रही थी लेकिन, पहचान नहीं पा रही थी. उस वक्त आशिकी 2 रिलीज हुई थी लेकिन ये सब मेरे लिए समझ से परे था.

जब अनु की मां ने दिलाई आशिकी की याद

अनु की मां ने उन्हें आगे कहा कि देखो ये तुम्हारी फिल्म है ‘आशिकी’ और अब उन्होंने ‘आशिकी 2’ बनाई है. इसपर मैंने मां से पूछा- 2 क्या है? क्योंकि उस वक्त मुझे किसी भी नंबर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. मुझे 1, 2 और 3 का कोई ग्यान नहीं था. यहां तक कि मैं खुद को भी शीशे में पहचान नहीं पा रही थी. जब मैंने स्क्रीन पर खुद को देखा तो पहचान नहीं पाई लेकिन मुझे कुछ महसूस हुआ. वो ऐसी फिल्म थी जो खूब सारे इमोशन से भरी थी. शायद इसीलिए आज भी लोग इसके बारे में बातें करते हैं. अनु ने बताया कि एक्टिंग से पहले वो मॉडलिंग किया करती थीं और उसी से कमाई कर रही थीं.

Related Articles

Back to top button