ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मध्यप्रदेश

परीक्षा केंद्र के आस-पास भीड़ होने और लाउडस्पीकर बजाने पर होगी शिकायत दर्ज

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र के साथ-साथ प्रश्नपत्र लाने से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं के जमा करने के लिए अलग-अलग अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसमें केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों को जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। परीक्षा में किसी प्रकार की सामूहिक या व्यक्तिगत नकल, प्रश्नपत्र एवं उत्तरपुस्तिका बदल दिया जाना, परीक्षार्थी द्वारा उत्तरपुस्तिका लेकर भागने या फाड़ने जैसी घटना होती है, तो मंडल कार्यालय के साथ-साथ कलेक्टर को तत्काल जानकारी देना होगी। वहीं परीक्षा केंद्र के आस-पास भीड़ एकत्र न हो सके और परीक्षा केंद्रों के आस-पास लाउडस्पीकर का उपयोग न हो सके। ऐसा होने या भीड़ एकत्र होने की स्थिति में लाउडस्पीकर जब्त कराकर व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस को परीक्षा अधिनियम के अंतर्गत एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

माशिमं द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं में यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता है या कोई व्यक्ति इसमें उसकी सहायता करता है तो सजा का प्रविधान है। कक्ष में सामूहिक नकल या अन्य व्यक्ति द्वारा नकल करवाने पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षाफल निरस्त होगा। दोनों परीक्षाओं में प्रदेश के करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।

माशिमं द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं में यदि कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता है या कोई इसमें उसकी सहायता करता है तथा परीक्षार्थियों के धमकी देने या हथियार ले जाने पर भी सजा का प्रविधान है। अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर दोषी व्यक्ति को सरकारी सेवा में नहीं लिया जाएगा। परीक्षा केंद्र से 100 गज की दूरी तक धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा में मोबाइल, साधारण केलकुलेटर, साइंटिफिक कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, कंप्यूटर के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।
परीक्षाओं में 20 विद्यार्थी पर एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। एक कक्षा में 20 से अधिक व 40 से कम विद्यार्थियों पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त रहेंगे। विद्यार्थियों की 40 से अधिक संख्या होने पर 15 परीक्षार्थियों पर एक पर्यवेक्षक रहेगा।
नकल रोकने के लिए सख्त उपाय किए गए हैं। 10वीं व 12वीं परीक्षा में नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर सजा व जुर्माना का प्रविधान है। परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button