ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

बदनाम करने के लिए 24 साल की लड़की की निजी तस्वीरें मां और अज्ञात लोगों को भेजी, FIR दर्ज

मुंबई:  मुंबई पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को बदनाम करने की कथित कोशिश के लिए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। व्यक्ति पर महिला की अनुमति के बिना उसकी तस्वीरें उसके माता-पिता और दोस्तों को साझा करने का आरोप है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महिला इस संबंध में शिकायत लेकर मंगलवार शाम एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने पहुंची। लोअर परेल इलाके में रहने वाली महिला के अनुसार, 17 जनवरी को जब वह काम के लिए अपने कार्यालय जा रही थी, उस दौरान उसके दो मोबाइल फोन खो गए।

सोमवार शाम को उसके पिता को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से एक संदेश मिला और संदेश भेजने वाले ने दावा किया कि वह महिला का प्रेमी है। अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि संदेश में यह भी दावा किया गया कि महिला ने उसके साथ गलत किया था और वह भी ऐसा ही उसके साथ करना चाहता है। साथ ही उस व्यक्ति ने महिला को बदनाम करने के लिए उसके पिता को दो पुरुष मित्रों के साथ उसकी कुछ तस्वीरें भी भेजीं।

अधिकारी ने बताया कि कुछ देर बाद महिला की मां और दो पुरुष मित्रों को भी तस्वीरों के साथ व्हाट्सएप पर ऐसे ही संदेश और तस्वीरें मिलीं। महिला के पिता व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए एन एम जोशी पुलिस थाना पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि महिला ने मंगलवार को एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने दावा किया कि उस व्यक्ति ने उसे बदनाम करने लिए, बिना अनुमति के यह कृत्य किया है। अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से दुरुपयोग) और 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button