ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे के डांस पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे, बोले: ‘विक्की अगर ऐसा डांस करता तो…’

अंकिता लोखंडे बिग बॉस 17 में नजर आईं. इसके बाद से वो खूब लाइमलाइट में हैं. अंकिता बिग बॉस के टॉप 4 तक पहुंचीं और फिर बाहर हो गईं. शो में रहते हुए आए दिन अंकिता और विक्की का झगड़ा देखने को मिलता था. उनके झगड़े इस लेवल के थे कि लोगों को ये तक लगने लगा था कि दोनों शो से बाहर आते ही तलाक ले लेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, शो से बाहर आने से पहले ही विक्की और अंकिता ने बिग बॉस के फिनाले में अपने रिश्ते को कायम रखने की बात कही और इसी तरह की परफॉर्मेंस भी दी. अब भले अंकिता बिग बॉस नहीं जीत पाई. लेकिन वो बाहर आते ही जमकर पार्टियां कर रही हैं.

शो से बाहर आकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक पार्टी रखी, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 17 के कुछ पुराने कंटेस्टेंट को भी इनवाइट किया. दोनों ने पार्टी में खूब मस्ती की. उसी पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अंकिता लोखंडे बिग बॉस में दिखे नाविद सोले के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में आलिया भट्ट और रणबीर सिंह की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का गाना ‘तुम क्या मिले’ चल रहा है. इसमें नाविद अंकिता के गालों पर किस करते हुए दिख रहे हैं. दोनों के वीडियो को देख लोगों ने अंकिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

अंकिता लोखंडे हो गईं ट्रोल

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आने शुरु हो गए हैं, जो कह रहे हैं कि अंकिता अपनी सास का गुस्सा निकाल रही हैं. एक यूजर ने लिखा- “अरे विक्की की मम्मी देखिए अपनी बहू की हरकतें.” एक दूसरे यूजर ने लिखा- “ये कैसा डांस है, विक्की अगर ऐसा डांस करता तो..” कई लोगों ने अंकिता की सास को अपनी बहू की वीडियो देखने के लिए कहा. एक यूजर ने तो उनको प्रेस कॉन्फ्रेंस में आने तक के लिए कह डाला और लिखा- “सासू मां ये घर का नाम डुबो रही है, जल्दी से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आओ”. वहीं एक यूजर ने अंकिता की साइड ली और लिखा- “अंकिता जी आप बहुत अच्छी हैं, किसी दूसरे के लिए अपनी इमेज न बिगाड़े”

वहीं दूसरी ओर अंकिता की बिग बॉस से बाहर आते ही किस्मत भी चमक गई हैं. वो जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आ सकती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता लोखंडे को मुकेश छाबड़ा की फिल्म में देखा जा सकता है. इसके साथ ही उन्हें नागिन 7 में भी मौका मिला है.

Related Articles

Back to top button