ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

जमीन घोटाला: रांची में हेमंत सोरेन से ED कर रही पूछताछ, DGP पहुंचे CM आवास, क्या होगी गिरफ्तारी?

झारखंड में जारी सियासी हलचल के बीच आज यानी बुधवार को ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है. इस बीच झारखंड के डीजीपी अजय कुमार मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की संभावनाएं प्रबल हैं. पूरे मुख्यमंत्री आवास को चारों तरफ से सुरक्षा घेरे में लिया गया है. पूरे शहर के हर नाके की बैरिकेटिंग की गई है. कई विधानसभा क्षेत्रों से झामुमो कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. शहर के बाहरी इलाकों में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है.

जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम दूसरी बार करेगी हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रही है. सीएम आवास के बाहर सत्ता पक्ष के तमाम मंत्री, विधायक और सांसद मौजूद हैं. सीएम सोरेन की गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के सीएम बनने की अटकलें हैं. हेमंंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हैं और अब तक 10 बार ईडी उनको समन जारी कर चुकी है. एक के बाद एक समन जारी होते रहे लेकिन सोरेन और ईडी का आमना सामना अब तक महज 1 बार हो सका. आज दूसरी बार ईडी के सामने सोरेन की पेशी हुई है.

हेमंत सोरेन के बारे में पिछले दिनों लापता होने की भी खबरें आईं. बाद में मालूम हुआ कि वह कुछ निजी काम से 1300 किलोमीटर की सड़क यात्रा कर के दिल्ली गए हुए थे. कल उन्हें रांची में देखा गया जहां वह अपनी सरकार के विधायकों के साथ बैठक करते हुए दिखाई दिए. कहा गया की हेमंत सोरेन ने 1300 किलोमीटर की सड़क यात्रा इसलिए की ताकि वह ईडी के अधिकारियों को गच्चा दे सकें जो पहले ही से उनके घर और एयरपोर्ट पर पहरा दिए हुए थे.

Related Articles

Back to top button