ब्रेकिंग
Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए... CBI Trap Case Mumbai: CPWD कार्यकारी अभियंता विक्रांत वर्मा 50 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, बाया ग्रुप ... Bastar Flood News: राहत शिविर बंद होने पर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का हमला, कहा- प्रशासन और सरकार प... Manendragarh Jila Samachar: कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण और सिद्धबाबा धाम में पूजा-अर्चना, विकास ... Surajpur News: बीजापुर में जवान विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने आत्महत्या से किय... Bhilai News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने युवाओं को दी सीख, कहा- शॉर्टकट से नहीं मि... Bastar Development Model: छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार की योजनाओं पर मंथन, सीएम साय ने की दिग्गजों स...
देश

राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर साधा निशाना, कही बड़ी बात…

आज नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधित किया। उन्होंने अपने अभिभाषण के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि पिछला साल देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों वाला रहा। वहीं अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति का भाषण केवल पीएम मोदी और उनकी सरकार की प्रशंसा के बारे में था। ये एक प्रोपेगैंडा था, पीएम मोदी के लिए विज्ञापन था और एक राजनीतिक भाषण था। उन्होंने आगे कहा कि, “राष्ट्रपति के भाषण में रोजगार से जुड़ी कोई बात नहीं कही गई…”

1 फरवरी को पेश होगा अंतरिम बजट

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र आज शुरू हुआ और यह वर्तमान लोकसभा का आखिरी सत्र होगा क्योंकि इस साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने की संभावना है। बजट सत्र से पहले, शीतकालीन सत्र के दौरान “नियमों के उल्लंघन” के लिए निलंबित किए गए विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगी और संसद का बजट सत्र 9 फरवरी तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button