ब्रेकिंग
राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द...
मध्यप्रदेश

ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे महिला – पुरुष , 5 गोल्ड चेन लेकर हुए फरार, सीसीटीवी फुटेज आए सामने…

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक ज्वेलरी शॉप पर पहुंचे महिला और पुरुष 5 गोल्ड चैन चुराकर भाग गए हैं। महिला और पुरुष का बाइक से फरार होते हुए एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है यह पूरी घटना खाराकुआं थाना क्षेत्र के पटनी बाजार की है। डीएस ज्वेलर्स पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से यह महिला और पुरुष पहुंचे थे। व्यापारी प्रमोद जैन को वारदात की जानकारी लगते ही आरोपी चैन लेकर फरार हो गए।

ज्वेलरी शॉप में आए महिला और पुरुष ने व्यापारी को बातों में लगा लिया था और इस घटना को अंजाम दे दिया चोरी की गई चैन की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। व्यापारी ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले महिला और पुरुष की तलाश शुरू कर दी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिला पुरुष वारदात को अंजाम देने के बाद एक बाइक से भागे हैं। बताया जा रहा है कि इस वारदात को अंजाम देने से पहले महिला और पुरुष नवपाद ज्वेलर्स पर भी गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button