ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

खंडवा का पुलिस थाना परिसर बना तबेला… कामकाज छोड़ पुलिसकर्मी कर रहे 17 भैंसों की चाकरी, जानिए क्या है पूरा मामला..

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जावर थाना पुलिस इन दिनों भैंसों की देखभाल कर रही है। अक्सर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों में दहशत फैल जाती है। पुलिस लोगों की रक्षा भी करती है। लेकिन खंडवा में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक पुलिस थाना भैंसों का तबेला बना हुआ है। पुलिस चेकिंग के दौरान पकड़ी गई भैंसों की तीमारदारी करते हुए नजर आ रही है।

दरअसल जावर थाना पुलिस ने यह भैंस एक ट्रक से पकड़ी थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध रूप से भैंसों का परिवहन हो रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 17 भैंस बरामद की थी। इसके बाद से पुलिस के जवान इन भैंसों के चारे–पानी की व्यवस्था में जुटे हुए हैं। आमतौर पर जब कभी गाय पकड़ाती है, तो उन्हें पुलिस गौशालाओं में भिजवा देती है। चूंकि मामला महंगी भैंसों से जुड़ा हुआ है और इन भैंसों की कीमत 8.5 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इस कारण इन 17 भैंसों को पुलिस अपनी देखरेख में रख रही है। पुलिस जवान इन भैंसों को समय-समय पर चारा पानी दे रहे हैं।

इस मामले में जवार थाना पुलिस का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर एक वाहन को रोका गया था जिसमें 17 भैंस पकड़ी गई थीं। माननीय न्यायालय का जब आदेश होगा तो इन भैंसों को इनके मलिक को दे दिया जाएगा। पुलिस को पकड़े गए वाहन में 70 लीटर अवैध शराब भी मिली थी पुलिस ने वाहन सहित भैंस और शराब को जब्त करके चार आरोपियों को गिरफ्त में लिया था। बताया जा रहा है कि भैंसों की देखरेख में लगभग रोज 5 हजार रुपए खर्च आ रहा है। पुलिस स्टाफ इन भैंसों की अपने पशुओं के जैसे देखरेख कर रहा है और समय-समय पर खाने-पीने भी दे रहा है।

Related Articles

Back to top button