ब्रेकिंग
पंजाब में राहत कार्य जोरो पर: पिछले 24 घंटों में 4711 बाढ़ पीड़ित सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाए गए पंजाब में आपदा के बीच सेवा की मिसाल: आम आदमी पार्टी यूथ और महिला विंग बाढ़ राहत में सबसे आगे, मुश्कि... कृषि मंत्री ने मुख्य कृषि अफ़सरों के साथ वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा बाढ़ प्रभावित जिलों की स्थिति का ... जीएसटी दर तार्किकरण के तहत राज्यों की वित्तीय स्थिरता के लिए मजबूत मुआवजा ढांचा तैयार किया जाए – हरप... मुख्यमंत्री की ओर से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए उच्... बाढ़ के बीच ‘आप’ विधायक ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप आदर-सम्मान से सुरक्षित पहुंचाया, सीएम,... दरभंगा में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कांग्रेस से है जुड़ा देश के लिए सिर कटा देंगे, लेकिन सत्ता के लिए समझौता नहीं करेंगे- केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना PM मोदी पर टिप्पणी कांग्रेस-RJD की निंदनीय हरकत, राहुल गांधी माफी मांगे- भजनलाल शर्मा जम्मू में कुदरत का त्राहिमाम: बारिश से मची तबाही में 45 की मौत, उजड़े सैकड़ों आशियाने… स्कूल-कॉलेज ब...
देश

बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला के लिए ‘देवदूत’ बनी भारतीय सेना, अस्पताल पहुंचाकर बचाई मां-बच्चे की जान

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ। भारी बर्फबारी के बाद लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के आसपास भारी बर्फबारी के कारण बाहर कहीं भी जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। इसी बीच कुपवाड़ा में एक गर्भवती महिला के लिए भारतीय सेना ‘देवदूत’ बनकर पहुंची और यहां से एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। समय से अस्पताल पहुंचने पर बच्चे और मां की जान बच गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

इस मामले का पूरा वीडियो X पर शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है- कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर: विलगाम आर्मी कैंप ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के खानबल से पीएचसी विलगाम तक भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को बचाया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। भारी बर्फबारी के बीच पहले स्थानीय आशा वर्कर को बुलाया गया। लेकिन जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद परिवार ने सेना से मदद मांगी।

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ
सूचना मिलने के बाद जवानों की एक टुकड़ी हरकत में आई। जवानों ने महिला के घर से जिला अस्पताल तक का रुट मैप बनाया। इस बारे में अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया गया। स्ट्रेचर, दवा और अन्य जरूरी चिकित्सा का सामान लेकर सेना के जवान और हेल्थ वर्कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद सेना के जवानों ने भारी बर्फबारी के बीच स्ट्रेचर पर महिला को ले जाकर अस्पताल पहुंचाया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने मां-बच्चे की जान बचाने के लिए सेना के जवानों की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button