ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
देश

बर्फबारी में फंसी गर्भवती महिला के लिए ‘देवदूत’ बनी भारतीय सेना, अस्पताल पहुंचाकर बचाई मां-बच्चे की जान

केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर सहित कश्मीर के कई हिस्सों में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ। भारी बर्फबारी के बाद लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के आसपास भारी बर्फबारी के कारण बाहर कहीं भी जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। इसी बीच कुपवाड़ा में एक गर्भवती महिला के लिए भारतीय सेना ‘देवदूत’ बनकर पहुंची और यहां से एक गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। समय से अस्पताल पहुंचने पर बच्चे और मां की जान बच गई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

इस मामले का पूरा वीडियो X पर शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन में लिखा है- कुपवाड़ा, जम्मू-कश्मीर: विलगाम आर्मी कैंप ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के खानबल से पीएचसी विलगाम तक भारी बर्फबारी के बीच एक गर्भवती महिला को बचाया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। भारी बर्फबारी के बीच पहले स्थानीय आशा वर्कर को बुलाया गया। लेकिन जब महिला की हालत बिगड़ने लगी तो स्थानीय स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद परिवार ने सेना से मदद मांगी।

मां और बच्चा दोनों स्वस्थ
सूचना मिलने के बाद जवानों की एक टुकड़ी हरकत में आई। जवानों ने महिला के घर से जिला अस्पताल तक का रुट मैप बनाया। इस बारे में अस्पताल प्रशासन को अलर्ट किया गया। स्ट्रेचर, दवा और अन्य जरूरी चिकित्सा का सामान लेकर सेना के जवान और हेल्थ वर्कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद सेना के जवानों ने भारी बर्फबारी के बीच स्ट्रेचर पर महिला को ले जाकर अस्पताल पहुंचाया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने मां-बच्चे की जान बचाने के लिए सेना के जवानों की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button