ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

PM मोदी ने किया बिराटनगर एकीकृत चेक-पोस्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष के पी शर्मा ओली ने मंगलवार को जोगबनी-विराटनगर में दूसरी एकीकृत निगरानी चौकी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत नेपाल सीमा पर स्थित इस निगरानी चौकी का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए किया गया। इसका निर्माण व्यापार और लोगों की आवाजाही की सुगमता के लिये भारत की सहायता से किया गया है। एकीकृत चौकी 260 एकड़ क्षेत्र में फैली है और यहां की क्षमता प्रतिदिन 500 ट्रक है। परियोजना की लागत 140 करोड़ रुपये आई है। इससे व्यापार में सुधार होगा तथा जनता के बीच संपर्क बेहतर होगा। पहली एकीकृत निगरानी चौकी का निर्माण वर्ष 2018 में रक्सौल-वीरगंज में हुआ था।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 2015 का भूंकप एक दर्दनाक हादसा था। भूकंप जैसी प्राकृत आपदाएं मनुष्य की दृढ़ता और निश्चय की परीक्षा लेती हैं। हर भारतीय को गर्व है कि इस त्रासदी के दुःखद परिणामों का सामना हमारे नेपाली भाइयों और बहनों ने साहस के साथ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सहयोग के अंतर्गत 50 हजार में से 45 हजार घरों का निर्माण हो चुका है। हमारी आशा है कि बाकी घरों का निर्माण भी शीघ्र पूरा होगा।इन घरों को नेपाली भाइयों और बहनों को जल्दी ही समर्पित किया जा सकेगा।  पीएम मोदी ने कहा कि हमारा सहयोग और विकास की पार्टनरशिप तेजी से आगे बढ़ रही है। हमने कई नए क्षेत्रों में सहयोग शुरू किया है। मेरी कामना है कि नए वर्ष आपके सहयोग और समर्थन में हम अपने संबंधों को और ऊंचाई पर ले जाएं। ये नया दशक भारत-नेपाल संबंधों का स्वर्णिम दशक बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button