ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
विदेश

ब्रिटेन में पब के पास हमले में भारतीय मूल के छात्र की मौत

लंदनः ब्रिटेन में एक पब के पास हमले में भारतीय मूल के छात्र की मौत हो गई । हमला इंग्लैंड के मिडलैंड्स क्षेत्र के एक शहर नॉटिंघम में एक पब के पास हुआ। नॉटिंघमशायर पुलिस ने कहा कि 20 साल के अर्जुन सिंह की हत्या की जांच के सिलसिले में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सिंह पर शनिवार शाम को हमला हुआ था और रविवार को एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।

नॉटिंघमशायर पुलिस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर रिचर्ड मोंक ने कहा, “जासूसों का एक दल लगातार जांच कर रहा था और हत्या के संदेह में हिरासत में लिये गए एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ” उन्होंने कहा, “मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि अर्जुन के परिवार ने दुख की इस घड़ी में उनकी निजता को बरकरार रखने का अनुरोध किया है।

हमें अब भी गवाहों, वीडियो फुटेज रखने वाले लोगों या घटना के बारे में कोई और जानकारी रखने वाले लोगों के आगे आने का इंतजार है।” नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के छात्र सिंह पर नॉटिंघम में लॉन्ग रो पर स्लग एंड लेट्यूस पब के पास हमला किया गया था। उसे निकटवर्ती क्वीन्स मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां अगले दिन उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button