ब्रेकिंग
बीजापुर के भोपालपटनम में मूसलाधार बारिश का कहर, NH-163 का अस्थायी डायवर्जन बहने से यातायात पूरी तरह ... छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी! रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट; जानें तापमान ... सावन मास 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानिए क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा और क्या है इसका धार्मि... धमतरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात: उफान पर नदी-नाले, नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में 1 दिन की छ... धमतरी: जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत; राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत ने हटाया अवैध कब्जा, नायब तहसील... शिक्षकों की चुनावी ड्यूटी पर चुनाव आयोग का बड़ा रुख: स्कूल टाइमिंग में नहीं लगेगी ड्यूटी, केवल 10-14... जहानाबाद में देवर का खौफनाक कदम! हाथ में मिट्टी लगी देख भड़का, भाभी की गंडासी से काटकर हत्या बीकानेर के बज्जू में पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा बड़ा खुलासा, फर्जी सिम के जरिए संपर्क में रहन... राजस्थान रॉयल्स का मजेदार रैपिड फायर वीडियो वायरल: जानिए किस खतरनाक गेंदबाज से लगता है रवींद्र जडेजा... बॉलीवुड सुपरस्टार्स के असली 'गॉडफादर': शाहरुख से लेकर रणबीर कपूर तक, जानिए किस गुरु ने तराशी इनकी एक...
मध्यप्रदेश

इंदौर में एक युवक ने विवाद के बाद युवती के घर में लगा दी आग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में युवक और युवती के बीच विवाद के चलते युवक ने युवती के घर मे घुसकर आग लगा दी। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं कनाड़िया पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

युवक युवती के घर में ताला तोड़ कर घुस गया और आग लगा दी। युवती द्वारा कुछ समय पहले भी युवक के खिलाफ शिकायत कनाड़िया पुलिस को की गई थी। वहीं तरुण रविवार रात फिर से युवती के घर पंहुचा और दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा उसके बाद घर में आग लगा दी।

यह पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बहरहाल पूरा मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मगर पूरे मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग से इनकार कर रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button