ब्रेकिंग
WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ...
मध्यप्रदेश

रंगे हाथों प्रेमिका संग पकड़ा गया पति, फिर पुलिस के सामने ही पत्नी ने चप्पल उतारी और की दे दना दन

सतना: मध्यप्रदेश के सतना शहर में पति-पत्नी और प्रेमिका का ड्रामा देखने को मिला है। पत्नी ने पति को किसी दूसरी महिला के साथ देखा तो आग– बबूला हो गई। उसने चप्पल निकालकर पति के साथ-साथ उसकी प्रेमिका की भी जमकर पिटाई कर दी। घर के अंदर हुए हंगामे का वीडियो महिला के परिवार वालों ने बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सतना के सिविल लाइन थाना के पतेरी इलाके की है जहां, पति अपनी प्रेमिका को लेकर घर पर पहुंचा था। जिसकी भनक उसकी पत्नी को लग गई और महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पत्नी अपने भाइयों और परिवार के साथ पहुंचकर घर पर जमकर हंगामा करने लगी। अपने पति को देखते ही उसने चप्पल निकाल ली और पति की पिटाई करनी शुरू कर दी। गुस्से में लाल पत्नी ने पति की प्रेमिका को भी चप्पलों से पीटा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पति को पत्नी चप्पलों से जमकर पीट रही है। इस दौरान पति पुलिस वालों के सामने भी मार खा रहा है। लेकिन पत्नी उसकी पिटाई करने में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला का पति ठेकेदारी का काम करता है और इन दोनों का एक बेटा भी है। पति की हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने अपने पति की रेकी करना शुरू कर दी थी और आज पत्नी ने अपने पति और प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ कर सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया है।

Related Articles

Back to top button