ब्रेकिंग
Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्... Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख...
मध्यप्रदेश

इंदौर एयरपोर्ट से फर्जी पहचान पत्र के साथ यात्रा कर रहे दो व्यक्ति गिरफ्तार, खुफिया एजेंसियां हुई सतर्क..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवी अहिल्या बाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आए 2 यात्रियों को संदेह के चलते पकड़ा गया है, जिनके पास से कस्टम अधिकारियों को अलग – अलग नामों के पहचान पत्र मिले हैं, वहीं इस मामले में कस्टम अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है, जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी है,

दरअसल, कस्टम विभाग की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी अपने जूतों में नकली पहचान पत्र छुपाकर लाए थे, जिनकी पहचान मोहम्मद उमर पिता मोहम्मद साबिर खान निवासी दिल्ली और जाकिर हुसैन पिता अनवर अली निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, वहीं हिंदू नाम के पहचान पत्र के पीछे उन्होंने मुस्लिम नाम होने के कारण होटल में रूम ना मिलने का बहाना बनाया था, लेकिन जब एरोड्रम पुलिस ने इन दोनों ही आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो उनके द्वारा सोने की तस्करी करना काबुल किया है, और इंदौर में भी इसी सिलसिले में आना बताया, वहीं इन दोनों आरोपियों से एरोड्रम पुलिस लगातार पूछताछ करने में जुटी है।

इस मामले में एसटीएफ भी आरोपियों से पूछताछ के लिए पहुंची है। इसके साथ ही केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां भी पूछताछ करेंगी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह सोने की तस्करी करते हैं और चेन्नई से बिना बिल का सोना लाकर इंदौर के रास्ते दिल्ली चले जाते हैं। इस तस्करी के बदले उन्हें कमीशन मिलता है। दोनों आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button