ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
लाइफ स्टाइल

कैसे हुई टेडी डे की शुरुआत, जानें क्या है इसका इतिहास

फरवरी के पहले हफ्ते में प्यार के खास दिनों की शुरुआत हो जाती है. 7 दिनों तक चलने वाले इस वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन Teddy Day सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन कई आशिक अपना प्यार जाहिर करने के लिए अपनी प्रेमिका को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस टेडी की शुरुआत कैसे और कब हुई, आइए जानते हैं इसके बारे में.

हर प्रेमी जोड़े के लिए पूरा वैलेंटाइन वीक एक त्यौहार की तरह होता है. प्यार के इस हफ्ते में हर दिन का अपना अलग महत्व होता है. पहले दिन rose day, फिर propose day इसके बाद chocolate day और फिर आता है teddy day. कई लोग खासकर सिंगल लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर प्रेमी जोड़े क्यों मनाते हैं teddy day. आइए जानते हैं टेडी डे के इतिहास से जुड़ी दिलचस्प कहानी.

कब मनाया जाता है टेडी डे

फरवरी महीने को साल का सबसे रोमांटिक महीना कहा जाता है. फरवरी माह के पहले हफ्ते को वैलेंटाइन के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस हफ्ते के चौथे दिन टेडी डे मनाया जाता है. इस दिन कपल अपने पार्टनर को टेडी या कोई भी सॉफ्ट टॉय गिफ्ट करते हैं.

जानें टेडी बियर का क्या है इतिहास

14 फरवरी 1902 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट मिसिसिपी के एक जंगल में शिकार के लिए गए थे. उनके साथ उनका साथी होल्ट कोलीर भी गया था. होल्ट कोलीर ने एक काले रंग के भालू को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसे मारने की अनुमति राष्ट्रपति से मांगा, भालू को गाय अवस्था में देखकर राष्ट्रपति का दिल पिघल गया और उन्होंने उसे हत्या करने की अनुमति न दी. 16 नवंबर को ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार में इस घटना पर आधारित एक तस्वीर छपी, जिसे कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने बनाया था.

टेडी नाम का इतिहास

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार में छपी तस्वीर को देखकर व्यवसायी मॉरिस मिचटॉम ने सोचा कि बच्चों के लिए भालू के आकार का खिलौना बनाया जा सकता है. उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इसे डिजाइन किया और उसका नाम उन् दोनों ने टेडी रखा. दरअसल, राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम टेडी था इस वजह से व्यवसायी जोड़े ने खिलौने का नाम टेडी रख दिया. राष्ट्रपति से अनुमति लेने के बाद उन्होंने इस टेडी को मार्केट में लांच कर दिया.

क्यों मनाया जाता है टेडी डे

वैलेंटाइन वीक में टेडी डे मनाने की असली वजह लड़कियां हैं. दरअसल, अधिकतर लड़कियों को टेडी जैसे सॉफ्ट टॉय बहुत पसंद आते हैं इसलिए उन्हें खुश करने के लिए टेडी डे मनाया जाने लगा.

Related Articles

Back to top button