ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

बंगाल के संदेशखाली में घरों में लगाई आग, तोड़फोड़, TMC नेता की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संदेशखाली में हंगामा मचा हुआ है. टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी की मांग पर कई घरों पर आग लगा दी गई है. रिपोर्टिंग के दौरान TV9 बांग्ला पर हमला हुआ. कैमरे तोड़े गए और मारपीट की गई. पुलिस ने उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं. बता दें कि संदेशखाली लंबे समय से ग्रामीणों के गुस्से की आग में जल रहा है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को शेख शाहजहां का दाहिना हाथ शिबू हाजरा पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी गई.

आरोप है कि शेख शाहजहां, उसके करीबी शिबू हाजरा, उत्तम सरदार, लाल्टू बोस जैसे नेता इतने सालों से आम लोगों का शोषण करते आ रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारों आदिवासी महिलाएं अपने घरों से निकलकर संदेशखाली की सड़कों पर आ गईं.

प्रदर्शनकारियों के हाथों में बांस, लाठी, डंडे थे. गांव की महिलाओं ने शिबू हाजरा के पोल्ट्री फार्म में आग लगा दी. एक के बाद एक घरों में आग लगा दी गई है. शिबू हाजरा का जेलियाखाली के हलदरपाड़ा में पोल्ट्री फार्म है. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने वहां आग लगा दी. महिलाओं ने शिबू हाजरा को गिरफ्तार करने की मांग की.

संदेशखाली में महिलाओं का हिंसक प्रदर्शन

टीवी9 बांग्ला के प्रतिनिधि सौरभ दत्ता उस इलाके में पहुंचे. तीन बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें लिया. उन्होंने कैमरा बंद करने का आदेश दिया और फिर आगजनी की तस्वीर लेते कैमरा को तोड़ दिया गया. मारपीट की गयी.

घटना को लेकर बीजेपी प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, ”इस राज्य में कानून का कोई शासन नहीं है. आग लगाने वालों ने शेख शाहजहां और उसके भाई आलमगीर के घरों में आग लगा दी. उस गांव की स्त्रियों से पूछें, वे सब कुछ बता देंगी कि टीएमसी के नेता कैसे आतंक फैलाए हुए थे.

इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहेदी रहमान का कहना है कि इलाके में पुलिस भेजी गई है और स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है. टीएमसी नेता शाहजहां और उनके करीबियों के खिलाफ शिकायत के दर्ज कराए जाने के बाद जांच की जा रही है. उन नेताओं की तलाश जारी है.

बता दें कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख पिछले महीने से लापता है. राशन घाटोले के दौरान रेड मारने गए ईडी अधिकारियों पर हमले किये गए थे. उसके बाद से वह फरार है.

Related Articles

Back to top button