ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा दिल्ली का नजफगढ़, सैलून के अंदर दो की मौत

दिल्ली के नजफगढ़ के एक सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना घटी है. इस फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई है. मृतकों के नाम सोनू और आशीष बताये गये हैं. पुलिस के अनुसार नजफगढ़ पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80, सैलून में 1 लड़के को गोली मार दी.

इसके अलावा, पीएस मोहन गार्डन में बंदूक की गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई थी. सोनू और आशीष नाम के दोनों व्यक्तियों की चोटों के कारण मौत हो गई. एसओसी तक पहुंचने के लिए अपराध और एफएसएल टीमों को लगाया गया है और आगे की जांच जारी है.

बता दें कि जिस तरह से सैलून के अंदर गोलीबारी की घटना घटी है. उससे नजरफगढ़ इलाके में हडकंप मच गया है. गोली की आवाज सुनने के साथ ही लोग सैलून के पास एकत्रित हो गये थे. अंदर का नजारा देखकर सभी दंग रह गए थे. सैलून में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था.

जैतपुर में महिला की गोली मारकर की थी हत्या

इससे पहले 24 अक्टूबर को एक घटना घटी थी, जिसमें दिल्ली के जैतपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने 24 साल की एक महिला की उसके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी. दो नकाबपोश लोगों ने कथित तौर पर महिला के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी थी. महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था.

गोविंदपुरी में हुक्का बार में नाबालिग लड़के मारी थी गोली

वहीं, 9 मई, 2023 को एक और गोलीबारी की घटना घटी थी. दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक हुक्का बार में फायरिंग की घटना घटी थी. इस फायरिंग में एक नाबालिग लड़के को गोली मार दी गई थी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस का कहना था कि जिस वक्त घटना हुई उस वक्त वहां सात से आठ लड़के थे और आपसी विवाद के बाद यह घटना घटी थी.

Related Articles

Back to top button