ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

ससुराल की प्रताड़ना से परेशान हुई बहू, सास और देवर ने मिलकर कर दिया ये काम, सीधा थाने पहुंची पीड़िता

 ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहने वाली एक बहू को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। महिला का पति ड्राइवर है, पति की गैर मौजूदगी में सास ससुर और देवर ने मिलकर बहू को घर में आने से रोका, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की हैं। पीड़िता ने घटना के वीडियो के साथ एसपी ऑफिस में शिकायत की है। वही पुलिस ने थाना प्रभारी को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके में रहने वाली एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वाले आए दिन मारपीट कर रहे हैं। सरिता परमार नाम की विवाहित आज ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची। सरिता ने बताया कि उसके पति ड्राइवर है जो अक्सर नौकरी पर बाहर रहते हैं। जब वो मायके गई तो उसके सास ससुर ने उसके कमरे का ताला लगा दिया और बाद में इसे किराए से दे दिया। सरिता के मुताबिक जब उसने इस बात का विरोध किया तो सास मुन्नी परमार, ससुर प्रताप परमार और देवर धर्मेंद्र परमार ने उसके साथ बीच सड़क पर मारपीट की।

सरिता का कहना है की सास ससुर उसे सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दे रहे हैं और आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं। सरिता ने इस बात की शिकायत हज़ीरा पुलिस से की लेकिन थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई। यही वजह है कि वह एसपी ऑफिस में शिकायत करने आई है। सरिता की शिकायत के बाद एडिशनल एसपी ने इस मामले में थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button