ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

देरी से आने पर 10वीं के 6 छात्रों को नहीं मिली परीक्षा में एंट्री, नाराज विद्यार्थी और परिजनों ने स्कूल के बाहर किया हंगामा

जबलपुर। जबलपुर में 10 वीं बोर्ड का पेपर देने पहुंचे 6 छात्रों को आज सिर्फ इसलिए पेपर देने नहीं मिला,क्योंकि वह कुछ मिनिट देर से परीक्षा केंद्र पहुंचे थे और परीक्षा केंद्र का मेनगेट बंद था,लेकिन देर से पहुंचने पर छात्रों ने बार-बार स्कूल प्रबंधन से गेट खोलने की गुहार लगाई,किंतु केंद्राध्यक्ष ने स्कूल का मेनगेट नहीं खोला,जिसका खामियाजा छात्रों को पेपर न देकर उठाना पड़ा। दअरसल मामला जबलपुर के उपनगरीय इलाके रांझी के गुरु गोविंद सिंह खालसा हायर सेकेंडरी स्कूल का है, जहां लक्ष्मी नारायण और होतूमल स्कूल के छात्रों का सेंटर था। इन स्कूलों के छात्र स्कूल के शिक्षकों के साथ 10 वीं संस्कृत का पेपर देने पहुंचे थे। माध्यमिक शिक्षा मंडल के निर्देश है कि परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी और सभी छात्रों को हर हाल में 8:45 तक परीक्षा केन्द्रों के अंदर आ जाए।

वहीं परीक्षा से वंचित छात्र हुए सभी 6 छात्र परीक्षा देने साढ़े आठ बजे तक स्कूल पहुंच गए थे,परंतु इससे पहले ही खालसा स्कूल के केन्द्राध्यक्ष ने गेट बंद कर ताला लगा दिया। छात्रों ने केन्द्राध्यक्ष से गेट खुलवाने बार-बार मिन्नते की, लेकिन केन्द्राध्यक्ष ने लेट होने का हवाला देकर स्कूल के अंदर प्रवेश देने से मना कर दिया। हालांकि परीक्षा देने आए छात्रों के साथ टीचर भी आए हुए थे।

लक्ष्मी नारायण स्कूल के टीचर योगेन्द्र तिवारी के मुताबिक वह बच्चों को लेकर साढ़े आठ बजे स्कूल आ गए थे, लेकिन उन्हें स्कूल के अंदर जाने नहीं दिया गया। जिसकी वजह से 6 बच्चे पेपर नहीं दे सके, जिसको लेकर छात्रों और परिजनों ने स्कूल के गेट पर हंगामा भी किया,लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियमों का हवाला दे रही केन्द्राध्यक्ष का कहना था कि बच्चे समय निकलने के बाद स्कूल पहुंचे थे,जिसकी वजह से उन्हें एंट्री नहीं दी गई।

Related Articles

Back to top button