ब्रेकिंग
Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख... Navratri 2026 Date & Muhurat: नवरात्रि पर बन रहे हैं बेहद दुर्लभ योग, जानिए नौ दिनों के स्वरूपों की ...
मध्यप्रदेश

बीजेपी में शामिल होंगी शारदा सोलंकी? छह दिन पहले उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में की थी मुलाकात

ग्वालियर। लोकसभा के चुनाव नजदीक आते-आते कांग्रेस नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है, कि मुरैना महापौर शारदा सोलंकी आज शाम बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा महापौर शारदा सोलंकी की ज्वाइनिंग करा सकते हैं।

आज शाम 6 बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेसवार्ता बुलाई है। वहीं, ये भी बता दें कि छह दिन पहले उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली में मुलाकात की थी, जिसके बाद से ऐसा अंदाया लगाया जा रहा है कि मुरैना महापौर शारदा सोलंकी बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। लेकिन, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी बीजेपी में जाने की खबरों को अफवाह बता रही हैं।

बता दें कि साल 2022 में मुरैना ज़िले से महापौर के चुनाव में शारदा सोलंकी ने कांग्रेस की तरफ से जीत दर्ज की थी। ये भी बता दें कि कांग्रेस महापौर शारदा सोलंकी के जेठ बाबूलाल सोलंकी भी मुरेना से सांसद रह चुके हैं। एक बार चुनाव हारने के बाद भी उन्हें कांग्रेस ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से पारिवारिक रिश्तों के चलते सोलंकी को दोबारा 2022 में महापौर चुनाव में उतारा था।

Related Articles

Back to top button