ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

एक रामभक्त ऐसा भी..! रामलला के दर्शन करने साइकिल से निकला भक्त, पीटी ऊषा भी गोल्ड मेडल देकर कर चुकी हैं सम्मानित

रीवा। पूरा देश राममय है और भगवान राम के दर्शन के लिए हर कोई आतुर है। आस्था ऐसी की भक्त हवाई जहाज, ट्रेन, बस, कार के साथ साथ साइकल व पैदल ही हजारों किलोमीटर की यात्रा तय कर भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे है। पिछले एक माह से ऐसे सैकड़ों भक्त मिले जो भगवान राम के दर्शन करने दूर दूर से पैदल या साइकल से यात्रा कर अयोध्या जा रहे है। आज भी एक ऐसा ही भक्त दिखा जो महाराष्ट्र से साइकल यात्रा कर अयोध्या जा रहा है।

 पुणे महाराष्ट्र निवासी राम भक्त मल्हारी केशव प्रसाद पवार दो हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर महाराष्ट्र से अयोध्या जा रहे है वो भी साइकल से उद्देश्य सिर्फ भगवान राम के दर्शन करना। ये भक्त जब कक्षा 10 में था तब से साइकल यात्रा कर रहा है 34 हजार किलोमिटर की यात्रा अब तक कर चुका है।

यात्रा करने वाले भक्त केशव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामों की तारीफ करते हुए कहा की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने मिशन चंद्रयान के तहत जिस प्रकार चंद्रयान का सफल परीक्षण कराया और सफलता पूर्वक 3.84.400 किलो मीटर धरती से चांद में लैंड कराया ठीक उसी प्रकार 3.84.400 किलोमीटर साइकल यात्रा का लक्ष्य है जिसमें से एक लाख किलोमीटर की साइकल यात्रा प्रधानमंत्री मोदी को वो समर्पित करेगा। केशव ने बताया की 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट के बाद शांति स्थापित करने के लिए भी साइकल यात्रा की है तब 7 महीने में 14000 किलोमीटर साइकल यात्रा की। आपको बता दे की एथलिस्ट पीटी ऊषा ने केशव प्रशाद को अयोजित एक कार्यक्रम में गोल्ड मेडल ब ट्राफी देकर सम्मनित भी किया है।

Related Articles

Back to top button