ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

कई बार मांगी शादी की मन्नत, पूरी नहींं होने पर युवक ने तोड़ा शिवलिंग… अब सलाखों के पीछे

गुना। कई बार मन्नत मांगने पर भी शादी नहीं होने से एक युवक ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। मामला गुना के बमोरी तहसील मुख्यालय का है जहां 31 जनवरी और 1 फरवरी की मध्य रात्रि में नई पानी की टंकी के पास स्थित शिव मंदिर में तोड़फोड़ और शिवलिंग को बाहर फेंक दिया गया था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपित ग्यारसा प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मंदिर में तोड़ फोड़ की वजह बताई वो पुलिस को भी हैरान कर दिया।

लोग हो गए थे आक्रोशित

दरअसल मंदिर में तोड़फोड़ के बाद ही घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर धरना दे दिया था। साथ ही पूरा बाजार बंद हो गया था। करीब 6 घंटे की पुलिस और प्रशासन की मशक्कत और पांच संदिग्धों को उठाकर 151 की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों के ज्ञापन सौंपने के बाद 7 दिन में उक्त मामले का पर्दाफाश करने का आश्वासन भी दिया था।

पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी और वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपित ग्यारसा पुत्र भूरा प्रजापति उम्र 40 साल निवासी मरघटशाला बमोरी को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि भगवान से कई बार शादी करवाने की मन्नत मांगी, लेकिन पूरी नहीं हो रही थी। इसी से नाराजगी में 31 जनवरी की रात ज्यादा नशे में समीप पड़ा पत्थर उठाकर मंदिर में तोड़फोड़ कर दी।

Related Articles

Back to top button