ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
विदेश

पाकिस्तान में वोटों की गिनती के बीच बवाल, फायरिंग में कई लोग घायल

पाकिस्तान के मिरानशाह में रिटर्निंग ऑफिसर ऑफिस के बाहर सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी के बाद NA-40 सीट से उम्मीदवार और नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट (NDM) प्रमुख मोहसिन डावर गोली लगने के बाद घायल हो गए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं के मुताबिक डावर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के तौर पर वोटों में हो रही कथित धांधली को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस जाना चाह रहे थे. सूत्रों के मुताबिक इस बीच उनपर पुलिस और सुरक्षा बलों ने गोली चला दी. बता दें कि रिटर्निंग ऑफिसर ऑफिस मीरानशाह छावनी के अंदर स्थित है.

क्या है पूरा मामला?

डावर NDM की और से NA-40 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. वोटों को गिनती को लेकर उन्होंने धांधली के आरोप लगाए थे. जिसको लेकर वे रिटर्निंग ऑफिसर ऑफिस में जा रहा रहे थे. पार्टी सू्त्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने पहले डावर को ऑफिस में दाखिल होने से रोका, फिर बहस के बाद स्थिति बिगड़ गई और तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने कथित तौर पर गोलीबारी कर दी जिसमें डावर और उनके कई समर्थक घायल हुए हैं.

मिरानशाह RO ऑफिस के बाहर की घटना से कुछ घंटे पहले ही डावर ने दावा किया था कि पीके-104 के विधानसभा क्षेत्र के नतीजों में इकबाल वज़ीर (PML-N उम्मीदवार) के पक्ष में धांधली की गई है.

हमले की जांच की मांग

नेशनल डेमोक्रेटिक मूवमेंट (NDM) पार्टी की प्रवक्ता बुशरा गोहर ने ट्वीट कर कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गैरकानूनी हमले की तत्काल जांच कराने के DC और GOC से संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं. इसके साथ-साथ डावर और उनके साथ गंभीर रूप से घायल लोगों को पेशावर शिफ्ट करने का इंतेजाम करने की कोशिश कर रहे है.

NDM पार्टी समर्थकों की ओर से आने वाली खबरों के मुताबिक इस घटना में 11 लोगों को गोली लगने की खबर है और एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है.

Related Articles

Back to top button