ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

दतिया में पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, बेटी का दबाया गला और प्रेमी को मार दी गोली

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों के शव आरोपी के खेत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवती दूसरी जाति के युवक से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर पिता को गुस्सा आया पिता और भाई समेत तीन लोगों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने पिता और पुत्र समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

 मामला रुवाहा गांव का है। युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही रहने वाले रोहित नाम के युवक से चल रहा था। युवती के पिता को इस बात का पता चला तो उन्होंने युवती को अपने मामा के यहां भेज दिया। लेकिन मामा के घर से युवती कहीं चली गई थी। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद शुक्रवार की रात को युवती के पिता अरविंद यादव ने बेटे और एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी।

पिता ने पहले अपनी बेटी का गला दबाया उसके बाद उसके प्रेमी को गोली मार दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद पुलिस के पास पहुंच गया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button