ब्रेकिंग
Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क...
मध्यप्रदेश

क्या BJP ज्वाइन करेंगे कमलनाथ…? जवाब में विजयवर्गीय ने सुना दिया MP भाजपा का फैसला

इंदौर: मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व सीएम व कांग्रेस दिग्गज नेता कमलनाथ के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा में कमलनाथ के लिए दरवाजे बंद हैं, दिल्ली अगर कुछ विचार करें तो हम कुछ नहीं बोल सकते। मध्यप्रदेश में हम लोगों ने निर्णय लिया है कि हम कमलनाथ को भाजपा में नहीं लेंगे।

कमलनाथ बासी फल- विजयवर्गीय

इससे पहले भी विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कमलनाथ को बासी फल बताया था और कहा था कि कमलनाथ के लिए बीजेपी में दरवाजे बंद हैं। विजयवर्गीय का कहना था कि अगर कोई बाजार में जाएगा तो ताजा फल खरीदेगा ना। बासी फल थोड़ी खरीदेगा। हम उनको बीजेपी में बिल्कुल नहीं लेंगे। अगर वो आना भी चाहते हैं तो भी उनके लिए दरवाजे बंद है।

राजनीतिक नेता स्वतंत्र, कोई भी किसी पार्टी से जा सकता है- कमलनाथ

इस बयान के बाद एक बार फिर से पूर्व सीएम कमलनाथ के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है। हालांकि कांग्रेस नेता ने कुछ दिन पहले ही मीडिया में इन चर्चाओं को अफवाह बताया था लेकिन यह भी कहा था कि राजनीतिक नेता स्वतंत्र हैं और किसी भी पार्टी से जुड़े होने के लिए बाध्य नहीं हैं। कोई भी किसी पार्टी में शामिल होने के लिए स्वतंत्र है।

Related Articles

Back to top button