ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
मध्यप्रदेश

35 लाख की जनसंख्या वाले इंदौर में एंटी रैबीज टीका लगाने की सुविधा सिर्फ एक अस्पताल में

इंदौर। शहर में प्रतिदिन 200 से अधिक लोग श्वान के हमले का शिकार हो रहे हैं, लेकिन टीकाकरण के लिए सिर्फ एक ही शासकीय अस्पताल में सुविधा मिल रही है। नियमानुसार सभी शासकीय अस्पतालों में इसकी सुविधा लोगों को मिलना चाहिए। लोगों को टीका लगवाने के लिए हुकमचंद पाली क्लीनिक ही आना पड़ता है।

अन्य अस्पतालों को लेकर जिम्मेदार दावे करते हैं कि यहां भी टीकाकरण हो रहा है, लेकिन हकीकत में ऐसा होता नहीं है। यहां आने वाले लोगों को भी हुकमचंद पाली क्लीनिक ही भेजा जा रहा है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को आती है, जिनका घर अस्पताल से काफी दूर है, यानी शहर की 35 लाख जनसंख्या के लिए एंटी रैबीज टीके लगाने के लिए सिर्फ एक ही अस्पताल है।

प्रतिदिन सुबह अस्पताल खुलने से पहले ही मरीजों की कतार लगना शुरू हो जाती है। हर महीने औसत यहां चार हजार से अधिक मामले आते हैं, यानी प्रतिदिन करीब 150 लोग यहां आते हैं। इनमें से 95 प्रतिशत से ज्यादा श्वान काटने के मामले होते हैं। सरकार कई बार घोषणा कर चुकी है कि एंटी रैबीज टीके हर सरकारी अस्पताल में उपलब्ध करवाए जाएंगे, लेकिन यह घोषणा सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आती है।

जिला अस्पताल, एमवाय अस्पताल, शासकीय अस्पताल बाणगंगा आदि स्थानों पर भी एंटी रैबीज टीके लगाने की व्यवस्था होना चाहिए, ताकि लोगों को निकटतम ही यह सुविधा आसानी से मिल सके। यहां सुविधा न मिलने का एक कारण यह भी सामने आ रहा है कि टीके के वायल से एक बार में चार लोगों का टीकाकरण किया जाता है। यदि इसे एक बार खोल लिया जाता है तो तीन घंटे के अंदर की इसका उपयोग करना जरूरी होता है। इसके बाद यह किसी काम का नहीं होता है। इन अस्पतालों में कम संख्या में लोग टीके लगवाने के लिए आते हैं। इसके लिए यहां आने वाले मरीजों को हुकमचंद पाली क्लीनिक भेजा जाता है, लेकिन यह नियमों का उल्लंघन है।

हुकमचंद पाली क्लीनिक के प्रभारी डा. आशुतोष शर्मा का कहना है कि किसी पशु (श्वान या कोई अन्य) के काटने पर घाव को तुरंत साबुन से अच्छी तरह से धोएं और डाक्टर को दिखाएं। हमारे यहां हर माह करीब चार हजार लोग टीका लगवाने के लिए आते हैं।

जिन लोगों को हुकमचंद पाली क्लीनिक दूर पड़ता है, वे विकल्प के तौर पर निजी अस्पताल में एंटी रैबीज टीके लगाने के लिए जाते हैं। यहां उन्हें एक हजार रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। लोगों ने बताया कि हमारे आसपास ही टीका लगाने की सुविधा मिलनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग हमेशा इसके दावे करता है कि सभी शासकीय अस्पतालों में यह सुविधा मिलती है, लेकिन वहां जाने पर हमें लाल अस्पताल जाने के लिए कहां जाता है। कई बार समय न होने के कारण हम नजदीकी निजी अस्पताल में ही टीके लगवा लेते हैं।

रैबीज के लक्षण श्वान के काटने के कई वर्षों बाद भी नजर आ सकते हैं। यह वायरस मनुष्य के तंत्रिका तंत्र में पहुंचकर दिमाग में सूजन पैदा करता है। इससे व्यक्ति कोमा में चला जाता है या उसकी मौत हो जाती है। वायरस त्वचा या मांसपेशियों के संपर्क में आने के बाद रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क तक पहुंच जाता है। वायरस के मस्तिष्क में पहुंचने के बाद बीमारी के लक्षण नजर आने लगते हैं। रैबीज के लक्षणों में पानी से डरना, अनिद्रा मुख्य है। इसके अलावा बुखार, सिरदर्द, घबराहट, बेचैनी, भ्रम की स्थिति, बहुत अधिक लार निकलना आदि भी है।

Related Articles

Back to top button