प्रतापगढ़: आरओ, एआरओ परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करता पकड़ा गया नकलची
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में आज आरओ, एआरओ परीक्षा में राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज से एक अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल को ब्लू टूथ डिवाइस के साथ नकल करते हुए पकड़ा गया। प्रतापगढ़ जिले के 35 केंद्रो पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा साढ़े नौ बजे शुरू हुई , लालगंज तहसील के राम अंजोर मिश्र इंटर कालेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इस परीक्षा केंद्र पर प्रताप गढ़ जिले के पट्टी तहसील के अभ्यर्थी प्रवीण कुमार पटेल पुत्र सुभाष चंद्र पटेल निवासी बेसहर पट्टी परीक्षा में बैठा था जो कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कर रहा था ,जिसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को हुई तो उसे तत्काल पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
कोतवाली लाल गंज के थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अभ्यर्थी प्रवीण कुमार के पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मोबाइल सिम सहित तमाम उपकरण भी बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और इस गैंग में कितने लोग शामिल है इसकी भी पूछताछ पकड़े गए अभ्यर्थी से की जा रही है ।





