ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

मुरादाबाद में अपने ही बन रहे कात‍िल, पुलिस की केस डायरी में कई खौफनाक कहान‍ियां

मुरादाबाद।  कहते हैं, अपनेपन के अहसास का सबसे महफूज ठिकाना रिश्ते होते हैं। बात चाहे खून के रिश्तों की हो या फिर सामाजिक संबंध की। इसकी छांव सुरक्षा के भाव भरती है। अफसोस कि ऐसे अनमोल संबंध मुरादाबाद में बेरहमी से मौत के घाट उतारे जा रहे हैं। वह लोग ही अपनों के खून के प्यासे हो चले हैं, जिन्होंने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे ल‍िए। पिता, पुत्र व पत्नी, दोस्त के खून से रंगे हाथ रिश्तों के कत्ल की वह खौफनाक कहानी लिख रहे हैं, जिसे पढ़, समझ और सुनकर कलेजा कांप रहा है।

पुलिस की केस डायरी संबंधों के खौफनाक कत्ल की कहानियों से भरी पड़ी है। कटघर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रशिक्षु अधिवक्ता रवि यादव को गोली मारने का आरोप उनके ही दोस्त रॉकी पर है। मृतक के भाई विजय यादव ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि दोनों तीन साल पुराने दोस्त थे। एक साथ खाना पीना था। इस दौरान ही विवाद होने व राॅॅकी द्वारा दरवाजे पर चढ़कर रवि को जान से मारने की धमकी दी गई। अब सवाल यह है कि दो दोस्तों के बीच ऐसी कौन सी बात हो गई, जो रवि के कत्ल की वजह बन गई। एक झटके में राॅॅकी ने रवि को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि हत्या की सटीक वजह न तो मृतक के स्वजन बता रहे हैं और न ही पुलिस कुछ बता पाने की स्थिति में है। इंतजार अभियुक्त की गिरफ्तारी व पुलिसिया पर्दाफाश का है। कातिल की गिरफ्तारी के बाद ही अधिवक्ता की हत्या की असल वजह का पता चलेगा। अधिवक्ता की हत्या से महज तीन घंटे पहले गलशहीद थाना क्षेत्र में प्रापर्टी डीलर मसरूर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। मृतक के भाई ने गोली मारने का आरोप प्रापर्टी डीलर के साले पर लगाया है

कत्ल के आरोपित अभी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि रुपये के लेनदेन के विवाद व घर के सामने रहने वाली युवती से दूसरा निकाह प्रापर्टी डीलर पर भारी पड़ा। दोनों ही मृतकों के स्वजनों के दावे से फौरीतौर पर जो तस्वीर उभर रही है, वह संबंधों व रिश्तों के बेरहमी से कत्ल की कहानी ही बयां करती है। हालांकि पुलिस की तफ्तीश शेष है। पुलिस जांच पूरा होने के बाद ही कत्ल की असल वजह का पता चलेगा। तीन घंटे के भीतर महानगर में दो कत्ल से दो परिवारों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

Related Articles

Back to top button