ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
खेल

राजकोट में बेन स्टोक्स का शतक पक्का, दोहरे शतक का भी रहेगा चांस! मुश्किल में पड़ सकती है टीम इंडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद और विशाखापट्टनम के नतीजे देखने के बाद अब बारी है राजकोट में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट की. फिलहाल, 1-1 की बराबरी पर खड़ी टेस्ट सीरीज में कौन बढ़त बनाएगा ये राजकोट में तय होता दिख सकता है. ऐसे में निगाहें सबसे ज्यादा इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पर होगी. स्टोक्स पहले भी राजकोट में शतक जड़ चुके हैं और इस बार भी जड़ते दिख सकते हैं. और, शतक ही क्यों वो दोहरा शतक भी लगा सकते हैं. मतलब टीम इंडिया के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.

अब आप कहेंगे कि हम इतने दावे के साथ कैसे कह सकते हैं कि राजकोट में खेले जाने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट में बेन स्टोक्स शतक लगाने वाले है. तो ये दावा इसलिए पक्का है क्योंकि ये शतक वो मैदान पर उतरते ही बनाने वाले हैं. मतलब, इस शतक को जमाने के लिए बेन स्टोक्स को अपने बल्ले की जरूरत नहीं पड़ने वाली.

राजकोट में बेन स्टोक्स का शतक पक्का!

दरअसल, बेन स्टोक्स अपने करियर के 100वें टेस्ट से बस एक मैच दूर हैं. और, वो अपना वो ऐतिहासिक टेस्ट मैच राजकोट में खेलते नजर आएंगे. जैसे ही स्टोक्स टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे, उनका नाम 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में दर्ज हो जाएगा. वो 100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के 16वें खिलाड़ी होंगे वहीं दुनिया के 76वें क्रिकेटर जो इस उपलब्धि को अपने नाम करेंगे.

दोहरे शतक का भी रहेगा चांस!

राजकोट में बेन स्टोक्स सिर्फ टेस्ट मैचों का शतक ही नहीं लगाएंगे बल्कि एक दोहरे शतक की भी कहानी गढ़ते दिख सकते हैं. ऐसा वो एक इनिंग में या पूरे मैच में भी 3 विकेट झटकते हुए कर सकते हैं. बेन स्टोक्स के टेस्ट में फिलहाल 197 विकेट हैं.

स्टोक्स ने सीरीज मेें अब तक नहीं की गेंदबाजी

हालांकि, विकेटों का ये दोहरा शतक लग पाएगा या नहीं, कहना थोड़ा मुश्किल है. इसके पीछे की वजह है मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनका अब तक गेंदबाजी ना करना. स्टोक्स ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में एक ओवर भी नहीं डाले हैं. अगर उसी सिलसिले को राजकोट में भी स्टोक्स ने बरकरार रखा तो इन्हें विकेटों के दोहरे शतक के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button