ब्रेकिंग
US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास... Kalpana Tiwari on Court Verdict: विवेक तिवारी की पत्नी ने फैसले पर जताई नाराजगी, बोलीं- कोर्ट के निर... 68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्... Amritsar Crime News: अमृतसर के गोल्डन टेम्पल के पास शर्मनाक हरकत! होटल संचालक ने नाबालिग से की दुष्क... Tarn Taran News Update: सुबह 8 बजे ताले, 9 बजे आते हैं डॉक्टर! तरनतारन सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य स... Sunam Farmers Protest: सुनाम में उग्र हुआ किसान आंदोलन; बैरिकेड्स तोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, ट्... Swatantra Bhardwaj Viral Video: जमानत के बाद फिर विवादों में आए स्वतंत्र भारद्वाज, चंद्रशेखर आजाद को... Delhi Political News: नई दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के डेढ़ साल बाद फिर उठा वोटर लिस्ट का मुद्दा, ज...
मध्यप्रदेश

आदिवासी युवक को नग्न कर उल्टा लटका कर जमकर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल..

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासी युवक की पिटाई का एक और वीडियो सामने आया है। युवक को नग्न कर उल्टा लटकाकर बेल्ट और डंडों से पीटा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। यह वीडियो 3 महीने पुराना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को रिंकेश चौहान युवक को बैतूल लेकर आया था। जहां वह उसे बैतूल में एक घर पर ले गए। घर में 6-7 लोग मौजूद थे।

 उन्होंने उसके पूरे कपड़े उतार कर छत पर उल्टा लटका दिया। उसके बाद बेल्ट और डंडों से पिटाई की और फिर उसे छोड़ दिया। वह किसी तरह बचकर भागा। उसने पिटाई की शिकायत इसलिए नहीं की क्योंकि पीटने वाले बदमाश प्रवृत्ति के लोग थे।और वह डर गया था। इस घटना का वीडियो गांव में वायरल होने के बाद उसने भाई के साथ इस मामले की शिकायत करने का विचार किया और वह पुलिस के पास पहुंचा।आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

 बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि एक वीडियो सामने आया था जिसमें एक युवक को नग्न कर उल्टा लटका कर उसकी पिटाई की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो करीब तीन महीने पुराना है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button