ब्रेकिंग
Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ... Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब... Dewas News: देवास में पनीर चीज पिज्जा की जगह मिला वेज पिज्जा, भड़के ग्राहकों और बेकरी वालों में सिरफ... Indore Metro Yellow Line Update: इंदौर में शुरू हुई मेट्रो ट्रेन! जानें 17 किमी रूट का किराया, टाइमि... Indore Beautician Suicide Case: दिल्ली की ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा आत्महत्या मामले में इंदौर का पाइप ... Chhindwara Dangal News: मिट्टी के गोले में दांव-पेच और देसी कसरत; जानें ओलंपिक तक पहुंची छिंदवाड़ा क... Jabalpur Unique Ganesh Pandal: जबलपुर में हवा में विराजे गणपति! सड़क के 7 फीट ऊपर बना पंडाल, नीचे से...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में कुख्यात डकैत रामसहाय गुर्जर की आहट से अलर्ट पर पुलिस, जंगल में सर्चिंग शुरू..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में डकैतों की मूवमेंट देखी गई है। भंवरपुरा के जंगल में इनामी डकैत लुक्का गुर्जर और रामसहाय गुर्जर गैंग की मूवमेंट हुई है। डकैत गिरोह की सूचना पर पुलिस अब जंगल में उतर गई है और लगातार सर्चिंग कर रही है। पुलिस की टीम ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर लगे जंगल में डकैतों की तलाश कर रही है। करीब आधा सैकड़ा जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे हैं।

डकैत गुड्‌डा गुर्जर के पकड़े जाने के बाद रामसहाय गुर्जर की गैंग की मूवमेंट से ग्रामीण दहशत में हैं। राजस्थान का धर्मेंद्र उर्फ़ लुक्का गुर्जर और रामसहाय गुर्जर के देखे जाने। की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। आपको बता दें कि डकैत राम सहाय गुर्जर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। बताया जा रहा है की डकैत रामसहाय गुर्जर की भंवरपुरा इलाके में पुलिस ने घेराबंदी की तो वह यहां से आरोन के जंगल की ओर निकल गया। इसके बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रही है।

आपको बता दें की डकैत रामसहाय उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ ही राजस्थान की पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ है। वारदात करने के बाद यह कुछ दिनों के लिए गायब हो जाता है और फिर वापस आकर वारदात को अंजाम दे देता है रामसहाय गुर्जर राजस्थान का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button