ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

चंपई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार, हेमंत सोरेन के भाई बसंत बन सकते हैं डिप्टी CM; 12वें मंत्री की भी हो सकती है शपथ

Ranchi: झारखंड में चंपई सोरेन (Champai Soren) के नेतृत्व में बनी नई सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार होगा। शाम 4 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। नए मंत्रिमंडल में 2 डिप्टी सीएम के होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी मंत्री भी शपथ लेंगे।

हेमंत सोरेन के भाई बसंत बन सकते हैं डिप्टी CM
जानकारी के मुताबिक झामुमो से 5 और कांग्रेस कोटे से 3 मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। झामुमो कोटे से बसंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, सुदिव्य सोनू के नाम की चर्चा है। चंपई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन डिप्टी सीएम बनने की चर्चा में है। अगर 12वें मंत्री के पद को अगर भरा जाता है तो वहां जेएमएम के वरिष्ठ विधायक मथुरा महतो, सीता सोरेन और स्टीफन मरांडी में से किसी एक के नामों पर विचार हो सकता है।

कांग्रेस खेमे से पूर्णिमा नीरज सिंह, राजेश कच्छप, जयमंगल सिंह, अनूप सिंह, दीपिका पांडेय सिंह, प्रदीप यादव के नामों की चर्चा है। कांग्रेस कोटे से अगर नामों में परिवर्तन होता है तो कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की जगह किसी अन्य नए चेहरे को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button