ब्रेकिंग
PPF Account Rules: क्या आपके पास एक से अधिक पीपीएफ खाते हैं? हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें सही नियम WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप में जल्द आएगा 'View Once' टेक्स्ट मैसेज फीचर; एक बार पढ़ते ही गायब हो... Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
दिल्ली/NCR

IIT दिल्ली के छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में लटकता मिला शव

IIT दिल्ली के 24 वर्षीय छात्र का शव हॉस्टल कमरे से लटकता मिला है। छात्र ने फंद से लटक कर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय स्टूडेंट संजय नेरकर महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है और यह दिल्ली के इंस्टीट्यूट से एमटेक की पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना का पता तब चला जब छात्र संजय नेरकर (24) के फोन का जवाब नहीं देने पर उसके परिवार ने छात्रावास के साथियों से उसका पता लगाने के लिए कहा। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नेरकर द्रोणाचार्य हॉस्टल के कमरा नंबर 757 में रहता था।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “नेरकर के परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार रात को उसे फोन किया। जब उसने फोन का जवाब नहीं दिया, तो परिवार के सदस्यों ने उसके छात्रावास के साथियों से उसका पता लगाने के लिए कहा।” उन्होंने कहा कि जब अन्य छात्र उसके कमरे में गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। उन्होंने हॉस्टल गार्ड को सूचित किया, जिसने दरवाजा तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि नेरकर का शव कमरे की छत से लटका हुआ पाया गया।

 बता दें कि पिछले 26 दिनों में यह सुसाइड की 6 वीं घटना है। पुलिस ने कहा कि छात्र के परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और मौत के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button