ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
उत्तरप्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड देख चकरा जाएंगे आप, सनी लियोनी के नाम से जारी हुआ यूपी पुलिस परीक्षा का फॉर्म और प्रवेश पत्र

उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती परीक्षा में कासगंज से भरे गए एक वायरल फॉर्म और एक प्रवेश पत्र ने सनसनी फैला दी है। मशहूर फिल्मी अदाकारा और पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम से एक फॉर्म पुलिस भर्ती परीक्षा में भरा गया था। इतना ही नहीं परीक्षा का सेंटर भी कन्नौज मिला था। वायरल हो रहे इस फॉर्म और प्रवेश पत्र ने सनसनी मचा दी है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि पुलिस भर्ती परीक्षा का एक भरा हुआ फॉर्म सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल भरे हुए फॉर्म ने सनसनी फैला दी है। दरअसल यह फॉर्म मशहूर फिल्मी अदाकारा और पोर्न स्टार सनी लियोनी के नाम से भरा गया है। फॉर्म में सनी लियोनी की फोटो भी लगी है। इस फॉर्म में पत्राचार का एक पता मुंबई और एक पता कासगंज का भरा गया है और पिन कोड 210423 दर्शाया गया है। पिता का नाम JORJGI और माता का नाम DARMI लिखा है। आधार नंबर 351334673887 भरा हुआ है।  वहीं सबसे बड़ी अचरज की बात की फॉर्म में जेंडर मेल भरा गया है, जबकि ग्रह जनपद कन्नौज दर्शाया गया है।

सनी लियोनी के नाम से पुलिस परीक्षा भर्ती के लिए भरा फॉर्म और प्रवेश पत्र वायरल
वहीं फॉर्म के साथ सनी लियोनी नाम का पुलिस भर्ती परीक्षा का 12258574 रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रवेश पत्र भी वायरल हो रहा है। वायरल प्रवेश पत्र में परीक्षा देने का केंद्र सोन श्री स्मारक बालिका महाविद्यालय मंडी बाजार तिर्वा कन्नौज पिन कोड 209732 लिखा हुआ है और परीक्षा कोड 51010 भरा हुआ है। इस वायरल फार्म और प्रवेश पत्र ने सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Back to top button