ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
लाइफ स्टाइल

30 की उम्र के बाद पिएं ये हर्बल टी, झुर्रियां और झाइयां रहेंगी दूर, दमकेगी स्किन

चमकदार या दमकती हुई त्वचा की चाहत भला किसे नहीं होती पर उम्र के बढ़ने के साथ अमूमन हर किसी के चेहरे का ग्लो कम होने लगता है. बढ़ती उम्र के कारण स्किन पर झुर्रियां और झाइयां नजर आने लगती है. वैसे चिंता की बात तब बढ़ जाती है जब कम उम्र में ही स्किन बूढ़ी नजर आने लगे. लोग एजिंग साइन्स से बचने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स तक का यूज करते हैं. देखा जाए तो 30 की उम्र के बाद स्किन जल्दी बूढ़ी होने लगती है. ऐसा होने के पीछे एक कारण हमारा खानपान है. त्वचा पर अच्छी चीजों को लगाने के साथ-साथ खाने पीने के जरिए भी निखार चाहते हैं तो डाइट में हर्बल टी को शामिल करें.

यहां हम कैमोमाइल टी की बात कर रहे हैं जिसके गुण इसे फायदेमंद साबित करते हैं. बॉडी को डिटॉक्स करने वाली इस चाय को खाली पेट पीया जाए तो दोगुने फायदे मिल सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि इससे किस तरह स्किन की देखभाल की जा सकती है.

कैमोमाइल टी के फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर कैमोमाइल टी को पीने से स्ट्रेस और एंग्जायटी की समस्या दूर होती है. बेहतर नींद और दर्द में राहत के लिए आप इसका नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं. इस टी के दूसरे फायदों की बात की जाए तो बता दें कि ये गठिया या मांसपेशियों में दर्द को भी दूर करने में कारगर साबित होती है. वैसे इसके फायदे स्किन को भी मिलते हैं जानिए कैसे….

स्किन पर कैमोमाइल टी के फायदे

अगर आप इस चाय का सेवन करके या इसे स्किन पर लगाते हैं इससे त्वचा को पोषण मिल पाता है. न्यूट्रिएंट्स के कारण स्किन की हेल्थ दुरुस्त हो पाती है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि फूलों की चाय को पीने से हमारा ब्लड सर्कुलेशन सुधर पाता है और इसमें ऑक्सीजन का लेवल भी ठीक हो पाता है. ग्लोइंग स्किन और ब्यूटी बेनिफिट्स के लिए रोजाना इसकी चाय को पीने की आदत डालें.

कैमोमाइल का फेस पैक

आप इसकी चाय को पीने की जगह चेहरे पर लगा भी सकते हैं. कैमोमाइल के फेस पैक को बनाने के लिए इसमें ओटमील को मिलाएं. इसमें बादाम का तेल और शहद को मिलाएं और कुछ देर बाद स्किन पर अप्लाई करें. करीब 15 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें.

Related Articles

Back to top button