ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
टेक्नोलॉजी

22 फरवरी को होगा Vivo Y200e का आगाज, इतनी कीमत में मिलेंगे ये फीचर्स

Vivo Y200e: वीवो भारत में 22 फरवरी को अपना नया फोन Vivo Y200e लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने कंफर्म किया है कि Vivo Y200e भारत का पहला फोन होगा, जिसमें ईको फाइबर लेदर फिनिश दिया जाएगा. साथ ही इस फोन में 120HZ रिफ्रेश रेट की एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी.

इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टिपस्टर अभिषेक यादव ने Vivo Y200e फोन से जुड़ी कुछ डिटेल्स शेयर की हैं, जिसमें Vivo Y200e के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और प्राइस की जानकारी शामिल है. अगर आप वीवो फोन्स के लवर्स है तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए.

Vivo Y200e की संभावित कीमत

वीवो का ये फोन दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जा सकता है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगी. साथ ही दूसरे ऑप्शन में 8GB रैम और 128GB की स्टोरेज मिलेगी. इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर वीवो ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो साइट भी बनाई है. टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार Vivo Y200e के 6GB वेरिएंट की प्राइस 23,999 और 8GB वेरिएंट की प्राइस 25,999 रुपए हो सकती है.

Vivo Y200e के संभावित फीचर्स

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार Vivo Y200e फोन में 6.67 इंच की FHD+ सैमसंग OLED डिस्प्ले और 120HZ का रिफ्रेश रेट मिलेगा. साथ ही इस मिड रेज स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC चिपसेट दिया जाएगा और ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड Fontouch OS पर रन करेगा. Vivo Y200e के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलेगा. साथ ही वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए इस फोन में 16MP का फ्रंट फेसिंग शूटर दिया जाएगा.

Vivo Y200e की बैटरी

वीवो के इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 44W के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी. वीवो के इस फोन की थिंकनेस 7.79mm और वजन 185.5 ग्राम होगा. Vivo Y200e फोन ब्लैक कलर के ऑप्शन में पेश किया जाएगा. साथ ही स्मार्टफोन की डिस्प्ले में फिंगरप्रिंट स्कैनर और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button