ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ में बदलेगा मौसम… आंधी के साथ होगी बारिश! बढ़ेगी सर्दी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. दिन में हो रही गर्मी जल्द ही सर्दी में बदलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ और आसपास के जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है. वर्तमान में सुबह के समय होने वाले हल्के कोहरे को छोड़ दिया जाए तो कुछ दिनों से लखनऊ में मौसम अच्छा बना हुआ है. हालांकि दोपहर के समय होने वाली धूप की वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. लेकिन मौसम विभाग ने लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश होने और तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने के आसार जताए हैं.

मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में कल से तीन दिनों तक आंधी और बारिश देखने को मिल सकती है. बारिश के बाद लखनऊ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है. लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने के आसार हैं.

लखनऊ का साप्ताहिक मौसम कैसा रहेगा?

मंगलवार 20 फरवरी को लखनऊ का मौसम – न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. साथ ही यहां बारिश की भी संभावना जताई गई है.

बुधवार 21 फरवरी को लखनऊ का मौसम – न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है.

गुरुवार 22 फरवरी को लखनऊ का मौसम – न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. आंधी के साथ बारिश का अनुमान है.

शुक्रवार 23 फरवरी को लखनऊ का मौसम – न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. बादल छाए रह सकते हैं.

शनिवार 24 फरवरी को लखनऊ का मौसम – न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. आसमान साफ रहेगा लेकिन हल्की ठंडक बनी रहेगी.

रविवार 25 फरवरी को लखनऊ का मौसम – न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. आसमान साफ रहेगा.

आसपास के जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ के आसपास के जिलों की बात करें तो बाराबांकी में भी अगले तीन दिन ( मंगलवार से गुरुवार), उन्नाव में मंगलवार को, प्रतापगढ़ में बुधवार को, हरदोई में आज से चार दिन तक आंधी और बूंदाबांदी के आसार जताए गए है. हालांकि प्रयागराज में बूंदाबांदी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन 22 और 23 फरवरी को यहां बादल हो सकते है.

पश्चिमी यूपी में तेज हवाएं चलेगी

आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मेरठ आदि जिलों में आज सुबह से तेज हवाएं महसूस की गईं. मौसम विभाग के अनुसार, आगरा, अलीगढ़, बागपत, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर व आसपास के इलाकों में तेज झोंकेदार हवाओं के अलावा बादल-बिजली का असर दिख सकता है. कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से भी हवाएं चलने के आसार हैं.

Related Articles

Back to top button