ब्रेकिंग
मरांग बुरु बकरा बलि विवाद पर गरमाई राजनीति, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उठाए सव... Ranchi Narkopi Murder Case: रांची के नरकोपी में पिता ने कुदाल से वार कर की अपने ही बेटे की हत्या, आर... बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा— मानसिक रूप से बीमार हैं कांग्रेस नेता, पीएम बनने की... अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती संदिग्ध मौत मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर जताई नाराजगी चतरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मचा कोहराम ABVP Chhatra Garjana Rally Ranchi: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के विरोध में एबीवीपी का छात्र गर्जना ... झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं के समर्थन में रांची में निकली विशाल रैली, बंधु तिर्की ने की अगुवाई Deoghar BJP Press Conference Raghubar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बड़ा हमला, कांग्... IDBI Bank Privatization Protest Ranchi: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ रांची ... Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और...
बिहार

“नीतीश कुमार ने झटक दिया और सरकार से बाहर हो गए तो अब जनता की याद आ रही”, तेजस्वी की यात्रा पर PK का तंज

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज (20 फरवरी) से ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकल गए हैं। वहीं, इसपर प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता हैं और कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं, इसलिए वो पदयात्रा कर रहे हैं। तेजस्वी यादव कल तक उपमुख्यमंत्री थे पर नीतीश कुमार ने झटक कर तेजस्वी को किनारे लगा दिया तो अब उनको बिहार की जनता की याद आ रही है।

“मेरे और तेजस्वी की पदयात्रा के उद्देश्य में फर्क”
पीके ने कहा कि प्रशांत किशोर का कोई दल नहीं है। प्रशांत किशोर किसी से वोट नहीं मांग रहे हैं।  प्रशांत किशोर ये नहीं कह रहे हैं कि हमको जीता कर मुख्यमंत्री बना दीजिए। प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा इसलिए चला रहे हैं ताकि बिहार की जनता के अंदर जागरूकता फैले इस बात की कि उन्होंने अब तक जात-पात की चिंता तो कि पर अपने बच्चों की चिंता नहीं की। मेरे और उनके पदयात्रा के उद्देश्य में फर्क है। मैं पिछले 18 महीने से पदयात्रा ही कर रहा हूं। बाकियों की तरह एक दिन रैली नहीं कर रहा हूं, दूसरे दिन वोट नहीं मांग रहा और न ही तीसरे दिन चुनाव लड़ने की योजना बना रहा हूं। मैं बाकियों की तरह सिपाही-पुलिस लेकर भी नहीं चल रहा हूं।

प्रशांत किशोर ने CM को दी खुली चुनौती
प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वो अपने अगल-बगल सुरक्षा हटा कर बिहार के किसी एक गांव या पंचायत में पैदल चल कर दिखा दे, मैं मान जाउंगा। नीतीश कुमार में दम नहीं है कि वो किसी पंचायत में पैदल चल कर दिखा सकते हैं। वहीं मैं 18 महीने से गांव में ही चल रहा हूं और लोगों को जागरूक कर रहा हूं कि अपने लिए न सही अपने बच्चों के लिए जागरूक बनिए।

Related Articles

Back to top button