ब्रेकिंग
मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत
देश

SC के प्रख्यात कानून विशेषज्ञ फली एस. नरीमन का निधन, अभिषेक मनु सिंघवी ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

भारत के प्रख्यात कानून विशेषज्ञ और सुप्रीम कोर्ट के अनुभवी वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन ने बुधवार को दिल्ली में आखिरी सांस ली। उन्होंने 70 से ज़्यादा समय के लिए एक वकील के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। बताया जा रह है कि निधन के समय नरीमन की उम्र 95 वर्ष की थी।

1950 में वकील के तौर पर शुरू की सेवा-

नवंबर 1950 में फली एस नरीमन बॉम्बे हाईकोर्ट में वकील के तौर पर रजिस्टर हुए। उन्हें 1961 में वरिष्ठ वकील का दर्जा मिला। उन्हें मई 1972 में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया था।

पद्म भूषण से हुए थे सम्मानित-

नरीमन को जनवरी 1991 को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वरिष्ठ वकील के साथ वे 1991 से 2010 तक बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रहे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नरीमन 1989 से 2005 तक इंटरनेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता कोर्ट के उपाध्यक्ष भी रहे। इस दौरान 1995 से लेकर 1997 के समय काल के लिए जेनेवा के कानूनविदों के अंतरराष्ट्रीय आयोग की एग्जीक्यूटिव कमेटी के अध्यक्ष भी बने।

<

अभिषेक मनु सिंघवी ने दी श्रद्धांजलि-

फली नरीमन के निधन पर कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “यह एक युग का अंत है। एक दिग्गज जो हमेशा कानून और सार्वजनिक तौर पर लोगों के दिल और दिमाग में रहेगा। इसके ऊपर वह अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। यह गुण उनके प्रतिभाशाली बेटे के पास भी है।”

Related Articles

Back to top button