ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

मुकेश अंबानी और टाटा दे रहे हैं बंपर कमाई का मौका, जल्द आएगा IPO

दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी जल्द ही आपको कमाई करने का मौका देने वाले हैं. पिछले साल बाजार में रिकॉर्ड आईपीओ की लिस्टिंग हुई है. वहीं, माना जा रहा है कि 2024 में भी कई बड़ी कंपनियों के आईपीओ धूम मचा सकते हैं. इनमें मुकेश अंबानी की रिलाइंस से लेकर टाटा की कंपनी शामिल होगी. दरअसल मुकेश अंबानी और टाटा ग्रुप इस दौरान आईपीओ मार्केट में दस्तक दे सकते हैं. पिछले साल देश में 243 कंपनियां लिस्टेड हुईं जो 2022 की तुलना में 65 फीसदी अधिक है.

बैंक ऑफ अमेरिका के मुताबिक फंड जुटाने के लिहाज से देश में अगले दो साल काफी बिजी रहने वाले हैं. इस दौरान कई बड़ी-बड़ी कंपनियां, टेक फर्म्स और फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोवाइडर्स आईपीओ बाजार में उतर सकती हैं. आइए आपको बताते हैं कब मुकेश अंबानी अपनी कंपनी का आईपीओ ला सकते हैं.

अंबानी की 2 कंपनियों के आएंगे आईपीओ

साल 2023 ब्लॉक ट्रेड का साल रहा जबकि 2024 आईपीओ का साल रहेगा. अगले साल यानी 2025 में भी यह मूमेंटम जारी रहने की उम्मीद है. 2024 और 2025 आईपीओ के लिहाज से सबसे व्यस्त साल रहेंगे. इन दो साल में पांच से 10 टेक कंपनियां अपना इश्यू लॉन्च कर सकती हैं. साथ ही दो या तीन मल्टीनेशनल कंपनियों की लोकल कंपनियां आईपीओ बाजार में एंट्री मार सकती हैं. देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी दो कंपनियों का आईपीओ ला सकती हैं. इनमें रिलायंस जियो इन्फोकॉम और रिलायंस रिटेल वेंचर्स शामिल हैं.

फिर धूम मचाएगा टाटा

साथ ही टाटा संस भी अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज यूनिट को लिस्ट करा सकती है. आरबीआई ने टाटा ग्रुप के 2025 से पहले अपनी फाइनेंशियल कंपनी को लिस्ट कराने को कहा है. इतना ही नहीं दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी हुंडई मोटर भी अपने भारतीय बिजनस को लिस्ट कराने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि देश के सबसे बड़े आईपीओ में से एक होगा. पुरोहित ने कहा कि हर प्राइवेट इक्विटी फंड चाइना प्लस स्ट्रैटजी चाहता है. साथ ही कई सेक्टर्स में मर्जर एंड एक्विजिशन देखने को मिलेगा.

Related Articles

Back to top button