कलयुगी बेटे ने खटिया में बांधकर दिव्यांग मां को जिंदा जलाया, तड़प तड़प कर तोड़ा दम…
देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। दोनों पैरों से दिव्यांग मां को शराबी बेटे ने जिंदा जला दिया मां ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया है। यह घटना उदय नगर थाना क्षेत्र की है। धन सिंह शराब पीकर अपने घर आया था।
धन सिंह की अपनी मां से कहा सुनी हुई इसके बाद उसे गुस्सा आ गया , धन सिंह ने घर के बाहर खटिया पर सो रही मां के उपर मक्का की कड़प डालकर आग लगा दी। धन सिंह और उसकी मां बेटा बहू के साथ रहते थे। घटना वाली रात बेटा बहू किसी रिश्तेदार के यहां गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धन सिंह की पत्नी की मृत्यु हो गई है और आरोपी के पिता का भी देहांत हो चुका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है।






