ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

साहब! मुझे शराबी पत्नी से बचाओ , पत्नी की हरकतों से परेशान होकर पति पहुंच गया एसपी ऑफिस , लगाई गुहार…

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पत्नी से परेशान होकर एक पति एसपी ऑफिस पहुंचा। पति अपनी ही पत्नी की हरकतों से परेशान होकर एसपी कार्यालय पहुंचा था। जानकारी के अनुसार मुनेश जाटव मनियर का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मुनेश ने बताया है कि उसकी पत्नी नशा करने लगी है। पत्नी न केवल मेरे साथ झगड़ा करती है बल्कि नशे की लत की वजह से वह लगातार तमाशा और पुलिस थाने में झूठी शिकायतें करके मुझे बदनाम कर रही है।

इतना ही नहीं युवक ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं और दोनों बच्चों के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए इस पीड़ित युवक ने कहा कि उसने 10 साल पहले एक महिला से कांट्रैक्ट मैरिज के आधार पर प्रेम विवाह किया था। लेकिन यह प्रेम विवाह उसे अब बहुत महंगा पड़ रहा है और जो महिला उसके जीवन में पत्नी बनकर आई वह अब उसका जीवन तहस-नहस करके बच्चों का भविष्य खराब कर रही है। क्योंकि उसे शराब जैसे नशे की लत लग गई है और रोज उसे नशा करने के लिए पैसे की जरूरत है।

पति का कहना है कि जब वह अपनी पत्नी को पैसे नहीं देता तो वह घर में क्लेश करने लगती है।  सड़क पर आकर तमाशा करने के साथ थाने भी पहुंच जाती है। मुझे लगातार धमकी दे रही है कि मैं तुम्हें जेल भिजवा दूंगी पीड़ित युवक की शिकायत पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी का कहना है कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामला जो सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button