ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
उत्तरप्रदेश

राजा भैया ने खोले अपने पत्ते, रितेश पांडेय के पिता राकेश पांडेय किसे देंगे वोट?

उत्तर प्रदेश के लिए 27 फरवरी, मंगलवार का दिन राजनीतिक उठापटक और दांवपेंच वाला रहने वाला है. राज्यसभा की 10 सीटों पर मंगलवार को चुनाव होना है लेकिन 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. आठ प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी ने उतारा है जबकि तीन प्रत्याशी समाजवादी पार्टी की ओर से जोर आजमाइश कर रहे हैं. सपा के तीनों उम्मीदवारों को जीतने के लिए कुल 111 वोट की दरकार होगी लेकिन पार्टी के पास अपने विधायक 108 ही हैं, ऊपर से अंदरुनी बगावत ने अखिलेश के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है. इसके अलावा अब तक सपा की सहयोगी रही राष्ट्रीय लोक दल ने बीजेपी के साथ गठजोड़ कर ली है और सपा की अपनी विधायक पल्लवी पटेल भी अखिलेश को आंख दिखा रही हैं.

पल्लवी को राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के चयन पर आपत्ति थी. उनका कहना था कि पार्टी पिछड़ा, दलित और आदिवासी की बात करती है लेकिन उम्मीदवार उसने राज्यसभा चुनाव के लिए उस हिसाब से नहीं चुने. सपा ने पूर्व नौकरशाह आलोक रंजन, जया बच्चन और रामजी लाल सुमन को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है, पल्लवी पटेल को इन नामों से आपत्ति है और वे तय कर चुकी हैं कि वे सपा की पार्टी लाइन के खिलाफ वोटिंग करेंगी. सपा के विधायक रमाकांत यादव और इरफान सोलंकी जेल में बंद हैं. सपा के एक और विधायक का निधन हो चुका है. ऐसे में पार्टी के लिए जरुरी 111 की संख्या जुटा पाना काफी मुश्किल साबित हो सकता है.

राजा भईया ने खोले अपने पत्ते

अखिलेश यादव को उम्मीद थी कि रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया खुद और उनकी पार्टी के एक और विधायक समाजवादी पार्टी के विधायकों के पक्ष में मतदान करेंगे मगर अब राजा भईया ने आखिरी मौके पर अपने पत्ते खोले हैं. राजा भईया ने कहा है कि, जनसत्ता दल का वोट भारतीय जनता पार्टी के साथ है. इस तरह अखिलेश यादव के लिए की लिए स्थिति चिंताजनक हो गई है. सपा को आस थी कि राजा भैया और उनकी पार्टी के विधायक विनोद सोनकर सपा के प्रत्याशी को वोट देंगे मगर अब ये आस टूट गई है.

रितेश पांडे के पिता बिगाड़ेंगे खेल?

अखिलेश के लिए एक दूसरी मुसीबत और खड़ी हो गई है. कल तक बहुजन समाज पार्टी के टिकट से सांसद रितेश पांडे ने भारतीय जनता पार्टी का अब दामन थाम लिया है. पांडे अम्बेडकर नगर सीट से बसपा के सांसद थे. अब चूंकि रितेश पांडे ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है. सवाल उठता है कि उनके पिता, राकेश पांडे जो कि समाजवादी पार्टी से विधायक हैं, क्या सपा को वोट करेंगे या फिर वह भी राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं? अगर वह क्रॉस वोटिंग करते हैं तो फिर अखिलेश के लिए और मुश्किल हो जाएगी.

Related Articles

Back to top button