ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज...
देश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे थे 260 यात्री, हवाई मार्ग से पहुंचाया गया

वायुसेना ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच फंसे लगभग 260 यात्रियों को हवाई मार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि इसके साथ ही भारी बर्फबारी के कारण 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने पर 22 जनवरी को सेवा शुरू होने के बाद से एएन-32 विमान से अब तक कुल 1,551 यात्रियों को ‘एयरलिफ्ट’ किया गया है।

एएन-32 विमान को करगिल कूरियर भी कहा जाता है। इन विमानों से फंसे हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू व श्रीनगर के बीच सप्ताह में तीन दिन और श्रीनगर व कारगिल के बीच सप्ताह में दो बार सेवाएं प्रदान की जाती है।

अधिकारी ने कहा, “सोमवार को करगिल कूरियर में कुल 260 यात्रियों को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया। इनमें से 113 यात्रियों को श्रीनगर से करगिल और अन्य 93 यात्रियों को जम्मू से कारगिल पहुंचाया गया। इसके अलावा 38 को करगिल से श्रीनगर और 16 अन्य को दो अलग-अलग विमानों में कारगिल से जम्मू पहुंचाया गया।”

Related Articles

Back to top button