ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

दिल्लीः गणतंत्र दिवस के लिए आज फुल ड्रेस रिहर्सल, मेट्रो के कुछ स्टेशन और ये रास्ते रहेंगे बंद

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। 26 जनवरी की परेड के लिए गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल होनी है जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पर इसका असर देखने को मिलेगा। दरअसल दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर यातायात एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस ने उन रास्तों की सूची जारी की है जों बंद रहेंगे और इसकी समय-सीमा भी जारी की है। वहीं इस दौरान दो मेट्रो स्टेशन भी सुबह से दोपहर तक बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने लोगों को असुविधा से बचने के लिए इन मार्गों पर जाने से बचने की सलाह दी है।

इन रास्तों को लेकर एडवाइजरी
दिल्ली यातायात पुलिस के संयुक्त आयुक्त नरेंद्र सिंह बुंदेला के मुताबिक 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए विजय चौक, राजपथ, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। रिहर्सल परेड 23 जनवरी को राजपथ से होते हुए लाल किला तक पहुंचेगी। इसकी शुरुआत सुबह 9:50 मिनट पर विजय चौक से होगी।

ये मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के दौरान केंद्रीय सचिवालय सहित दो मेट्रो स्टेशन सुबह से दोपहर तक बंद रहेंगे। फुल ड्रेस रिहर्सल परेड के लिए रफी मार्ग को 22 जनवरी की रात 11 बजे से बंद कर दिया गया है। इस दौरान दिल्ली में बाहर से आने वाली बसों का प्रवेश भी सुबह 9 बजे से दोपहर में परेड पूरी होने तक बंद रहेगा। अन्य राज्यों से दिल्ली आने वाली बसों को वजीराबाद, धौलाकुआं व अन्य स्थानों पर ही रोक दिया जाएगा।

25 जनवरी शाम से बंद हो जाएंगे ये रास्ते
6 जनवरी की परेड के लिए नई दिल्ली जिले के कई मुख्य मार्गों पर यातायात 25 जनवरी को शाम 6 बजे से ही बंद कर दिया जाएगा। परेड मार्ग के बीच में आने वाले चार मेट्रो स्टेशन 26 जनवरी के दिन सुबह 5 बजे से ही बंद रहेंगे। इनमें केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन भी शामिल है। वहीं 26 जनवरी सुबह 5.00 बजे से दोपहर के 12.00 बजे तक केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button