ब्रेकिंग
Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के... Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेके... Palamu NEET Exam: पलामू नीट परीक्षा केंद्र पर हंगामे का मामला; पुलिस ने PR बांड पर छोड़े 3 आरोपी Giridih Road Accident: गिरिडीह में कार और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर; स्कूली छात्रा समेत 2 की मौत, कई... Sarna Dharma Code: जनगणना में अलग कॉलम की मांग; झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और PM को लिखा ...
मध्यप्रदेश

कभी कॉपी चैक करने तो कभी पढ़ाई के बहाने बैड टच करता है टीचर….तीसरी कक्षा की छात्राओं की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

पन्ना: टीचर को भगवान से भी बड़ा दर्जा दिया गया,  लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना में टीचर की शर्मनाक करतूत ने इस रुतबे पर कालिख पोतने का काम किया है। टीचर ने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करते हुए तीसरी कक्षा की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। घर परिवार से न बताने की धमकी देकर टीचर हर रोज ऐसी हरकतें करता था लेकिन एक मासूम बच्ची की शिकायत पर उसकी करतूतों से पर्दा उठ गया और शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला मामला पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ टीचर राकेश शर्मा द्वारा बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आने के बाद ग्रामीणों द्वारा मान मर्यादा को ध्यान में रखते हुए शिक्षक को समझाइस दी गई थी। ग्रामीणों को लगा कि शिक्षक की हरकतों में सुधार आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया और कुछ दिनों बाद शिक्षक ने फिर वही‌ हरकतें शुरू कर दी गई। कभी कॉपी जांचने के बहाने कभी सवाल पूछने के बहाने पास बुलाकर छात्राओं के अंगों पर हाथ लगाना और सहलाने जैसी हरकतें करने पर जब छात्राओं ने आपत्ति जताई गई, तो शिक्षक ने पिटाई करने की धमकी देकर परिवार के लोगों से नहीं बताने की बात कही गई।

हालांकि हौसला करते हुए एक बच्ची ने अपनी मां से यह बात बताई और मां ने अपने पति से यह बात बताई। परिजनों ने मिलकर इसकी जानकारी बाकी बच्चियों से भी ली। जब सबने टीचर की हरकतों के बारे में बताया तो इसके बाद परिवार के लोगों ने धरमपुर थाना में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की एवं महिला थाना पन्ना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई।

वही पुलिस ने फरियादियों की शिकायत और पीड़ित छात्राओं के बयानों के आधार पर महिला थाना पन्ना में अपराध कायम कर कार्रवाई में लिया है, परिजनों ने ऐसे दरिंदे शिक्षक राकेश शर्मा पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Related Articles

Back to top button