ब्रेकिंग
Punjab Police: फाजिल्का में मकान मालिकों के लिए गाइडलाइन जारी, किराएदारों और नौकरों का वेरिफिकेशन हु... Barnala News: 'स्वयं सहायता' के तंज का असर! बरनाला सदर बाजार में 1.10 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण ... Zirakpur News: ब्रांडेड बोतलों में भरी जा रही थी नकली शराब; एक्साइज टीम की बड़ी छापेमारी, ऐसे हुआ पर... Punjab News: हाई सिक्योरिटी सोसायटी में पूर्व कर्नल के घर बड़ी चोरी; चोरों ने लाखों के कैश पर किया ह... Punjab Farmer Protest: लाडोवाल टोल पर किसानों का कब्जा; अनिश्चितकाल के लिए टोल फ्री, भारी पुलिस बल त... Illegal Mining: कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र में अवैध खनन का तांडव, सरकार को लग रहा करोड़ों का चूना; प्... Corruption Case: भ्रष्टाचार मामले में नामजद एएसआई (ASI) फरार; विजिलेंस ने शुरू की छापेमारी, जांच तेज Jalandhar News: जालंधर में दो गुटों के बीच जबरदस्त हंगामा, जमकर चले ईंट-पत्थर; कई लोग घायल Haryana Police: रोहतक के महम थाना प्रभारी और मुंशी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश; पुलिस महकमे में हड... Yamunanagar News: भारी बारिश से सिविल अस्पताल की बाउंड्री वॉल गिरी; ग्रीन पार्क के मकानों पर मंडराया...
मध्यप्रदेश

Bhopal News: भोपाल में सजी अनोखी महफिल, एक मंच पर आए न्यायपालिका और साहित्यकार; DSP की किताब का विमोचन

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक अनोखी महफिल में अलग-अलग दिशाओं के धुरंधर जुटे. जिसमें पुलिस की जमी से साहित्य की मखमली आवाज उभरी. मौका था पुलिस विभाग के एक अधिकारी कि पुस्तक विमोचन का. इस विमोचन में अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे से शाम गुलजार हो गयी. कार्यक्रम में देश दुनिया के नामवर शायर मेहमान बनाए गए थे. कार्यक्रम कि शुरुआत से खुशनुमा हुए मौसम में जब यह महफिल परवान चढ़ी तो रात की गहराई तक अपनी नई इबारत लिखती गईं.

दुष्यंत संग्रहालय में जमी महफिल
भोपाल का दुष्यंत संग्रहालय उस समय महक उठा जब अंतरराष्ट्रीय शायर और साहित्यकार एक मंच पर दिखाई दिए. उस नजारे की कल्पना कीजिए जब एक ही मंच पर सियासत, न्यायपालिका, पुलिस, प्रेस, साहित्यिक जन और हॉल में समाने जैसे साहित्य प्रेमी मौजूद हों. कुछ विलक्षण तो होना ही था. महफ़िल सजाई थी पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने. शाम की शुरुआत से खुशनुमा हुए मौसम में जब यह महफिल परवान चढ़ी तो रात की गहराई तक अपनी नई इबारत लिखती गई.

DSP की पुस्तक का लॉन्च
आमतौर पर कर्कश, निष्ठुर और अपने अलग अंदाज के लिए जानी जाने वाले पुलिस विभाग में एक नर्म हृदय और साहित्य का मखमली मर्म रखने वाले डीएसपी विजय सिंह भदौरिया ने यह महफिल सजाई थी. ग्वालियर चंबल के गर्म मिजाज इलाके से भोपाल जैसी सरजमी पर सजाई जाने वाली इस महफिल का मौजू था उनकी साहित्य साधना का उत्सव. विजय सिंह भदौरिया की पुस्तक ‘एक सौ सोलह चांद की रातें’ के विमोचन के लिए यह आयोजन किया गया था.

इस महफ़िल में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, जस्टिस शमीम अहमद, मशहूर शायर मंजर और आईजी इरशाद वली इसमें शामिल हुए. दुष्यंत संग्रहालय के इस हॉल में जमा हुए लोग न सियासत के पैरोकार नजर आ रहे थे, न फैसलों की तल्ख तलवार कहीं दिखाई दे रही थी और न ही कहीं पुलिसिया अंदाज कहीं दिखाई दे रहा था. नजारा था तो सिर्फ एक सौ सोलह चांद की रातें… के आसपास घूमता मंजर और देश दुनिया के बड़े शायरों को सुनने का जुनून.

महफिल में शायरों ने बांधा समा
डॉ. महताब आलम और अबरार काशिफ ने बारी बारी से संचालन सूत्र संभालकर महफिल को रोचक और देर रात तक रुके रहने लायक बनाया. लोगों ने जहां शायर मंजर भोपाली के अलग गीतों का आनंद उठाया, वहीं शकील आजमी और हिमांशी बाबरा शेफाली पांडे जैसे कवि और शायरों को भी सुनने का सुकून हासिल किया. दर्जन भर नए और पुराने शायरों में अहमद निसार, तनवीर गाजी, शबाना शबनम, सूफिया काजी, शाहनवाज असीमी, अभिषेक स्वामी, रोशन मनीष, असगर इंदौरी भी अपने गीत, गजलों, नज्मों का जादू बिखेरने में कामयाब साबित हुए.

Related Articles

Back to top button