ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
बिहार

कोरोना से 3 साल के मासूम की मौत, कुछ दिनों पहले ही आया था दिल्ली…अलर्ट जारी

कोरोना काल का समय जब भी कोई याद करता है जरूर एक सिहरन सी शरीर में उठती है. किसी न किसी का कोई रिश्तेदार या अपना इस दुनिया को अलविदा कहकर चला गया. अब फिर, बिहार में कोरोना पॉजिटिव बच्चे की मौत हो गई. रोहतास जिला के तोरनी गांव का रहने वाला चार साल के कोरोना पॉजिटिव बच्चे की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची है तथा गांव में रहने वाले अन्य लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है.

मृतक बच्चे का नाम आरुष कुमार बताया जा रहा है. वह 23 फरवरी को अपने परिवार के साथ नई दिल्ली से ट्रेन से आया था. सासाराम आने के बाद आरुष की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उसे इलाज के लिए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी स्थिति को देखते हुए जब कोरोना जांच की गई तो बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

लेकिन, इलाज के दौरान आज बच्चे की मौत हो गई है. इस संबंध में रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि कोविद जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. लेकिन बच्चे की मौत कैसे हुई है? इसकी जांच की जा रही है. गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है.

उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि बच्चा कोविड पॉजिटिव था; लेकिन उसकी मौत क्या कोविड से हुई है? इसकी जांच की जाएगी, तब कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है. बता दें कि मृतक बच्चा अपने माता-पिता तथा एक बहन के साथ अपने पैतृक गांव में एक शादी समारोह में भाग लेने दिल्ली से आया था.

जिले में अलर्ट

इस संबंध में सासाराम के सिविल सर्जन डॉ केएन तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए एहतियात बरता जा रहा है. पूरे जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है. इसके अलावा निर्देश दिया गए हैं कि अगर इस तरह का कहीं कोई मामले दिखे तो फौरन मुख्यालय को सूचित किया जाए. सिविल सर्जन ने बताया कि चुकी मौसम बदल रहा है. ऐसे में खासकर बच्चों में कई तरह की मौसमी बीमारी भी देखने को मिल रही है.

Related Articles

Back to top button